Aadhar Card Free Update : आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की लास्‍ट डेट फ‍िर बढ़ी, जानें नई तारीख

Aadhar Card Free Update : सरकार के इस फैसले से उन लोगों को मौका मिलेगा, जिन्‍होंने अपने आधार में बीते 10 साल में कोई अपडेट नहीं करवाया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की डेट फ‍िर बढ़ी
  • अब 14 जून तक अपडेट कराई जा सकती हैं डिटेल्‍स
  • CSC सेंटर पर जाकर अपडेट कराया, तो देनी होगी फीस

फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhar पोर्टल पर मिलेगी। CSC सेंटर पर जाकर यह काम 50 रुपये शुल्‍क में कराया जा सकता है।

Aadhar Card Free Update last date : आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की लास्‍ट डेट 14 मार्च थी, जिसे एक बार फ‍िर बढ़ा दिया गया है। आधार कार्ड अपडेट कराने की आखिरी तारीख अब 3 महीने बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को मौका मिलेगा, जिन्‍होंने अपने आधार में बीते 10 साल में कोई अपडेट नहीं करवाया है। अब 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड में अड्रेस प्रूफ अपडेट कराया जा सकता है साथ ही नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, फोटो और बॉयोमैट्रिक डिटेल्‍स भी अपडेट कराई जा सकती हैं।  

आईडी प्रूफ डॉक्‍युमेंट के रूप में आजकल ज्‍यादातर भारतीय आधार कार्ड (Aadhar Card) का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था ‘यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (यूआईडीएआई) ने लोगों से अपील की थी कि वो अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं। ऐसा करना उन लोगों के लिए जरूरी है, जिन्‍हें इसे बनवाए हुए 10 साल हो गए हैं और अबतक कोई अपडेट नहीं कराया है। UIDAI का कहना है कि लोगों को पहचान का प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) का सत्यापन कराना होगा। फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhar पोर्टल पर मिलेगी। CSC सेंटर पर जाकर यह काम 50 रुपये शुल्‍क में कराया जा सकता है। 
Advertisement
   
 

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन   

आधार कार्ड में अड्रेस अपडेट करने के लिए myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस प्रोसेस में कोई परेशानी आती है, तो आप ऑफलाइन भी डिटेल्‍स अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। 
 

ये स्‍टेप्‍स करें फॉलो 

  • आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं। 
  • अपना आधार नंबर टाइप करें और रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। 
  • आपके सामने तमाम ऑप्‍शंस का एक पेज खुलेगा, आपको ‘ऑनलाइन अपडेट सर्विसेज' पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Update Aadhar Online पर जाएं। यहां आप नाम, अड्रेस ऑफ डेटा आदि में बदलाव कर सकते हैं। Proceed to Update Aadhar पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने नई विंडो आएगी। यहां क्लिक करके आप नाम और अड्रेस अपडेट करने के लिए प्रोसेस कर सकते हैं। ‘अड्रेस' पर क्लिक करके आगे बढ़ें।  
  • अब जो विंडो आपके सामने आएगी, उसमें आपका मौजूदा अड्रेस होगा। विंडो में नीचे की तरफ जाने पर नए अड्रेस की डिटेल भरने का ऑप्‍शन मिलेगा।
  • अड्रेस अपडेट करने के लिए आपको एक वैलिड सपोर्टिंग डॉक्‍युमेंट देना होगा। इनमें वोटर आईडी, मैरिज सर्टिफ‍िकेट, पासपोर्ट, स्‍कूल आईडी कार्ड आदि शामिल हैं। डॉक्‍युमेंट को मैनुअली या डिजिलॉकर से अपलोड किया जा  सकता है। 
  • इसी प्रकार आगे के स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे और पेमेंट तक का प्रोसेस पूरा करना होगा। क्‍योंकि हमें अड्रेस नहीं बदलवाना था, इसलिए हमने आगे के स्‍टेप्‍स फॉलो नहीं किए।
  • जानकारी के अनुसार, आधार अपडेट का अनुरोध स्‍वीकार होने पर आपको 14 डिजिट का URN मिलेगा। इसकी मदद से आप अपना स्‍टेटस चेक कर सकेंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.