Realme का स्नैपड्रैगन 865 और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर वाले पहले फोन लाने का दावा

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने एक वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि रियलमी स्नैपड्रैगन 865 और 765जी प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन लाएगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2019 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 865 अगले साल कई फ्लैगशिप हैंडसेट का हिस्सा होगा
  • स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर का ही पावरफुल वेरिएंट होगा स्नैपड्रैगन 765जी
  • Realme ने स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाले फोन के नाम का खुलासा नहीं किया
Realme X50 बीते कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। माना जा रहा है कि यह रियलमी ब्रांड का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा जिसे जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। वैसे, रियलमी एक्स50 के बारे में ज़्यादा जानकारियां नहीं उपलब्ध हैं, लेकिन Realme ने खुलासा किया है कि वह हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस पहला फोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी ने यह भी दावा किया है कि स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन भी उसका ही होगा। बता दें कि क्वालकॉम के इस मिड-रेंज 5जी चिपसेट को स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ Snapdragon Tech Summit में पेश किया गया।

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने एक वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि रियलमी स्नैपड्रैगन 865 और 765जी प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन लाएगी। रियलमी के इस अधिकारी की बातों से साफ है कि ओप्पो की यह सहायक कंपनी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस पहला फोन मार्केट में उतारेगी।

क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 865 अगले साल कई फ्लैगशिप हैंडसेट का हिस्सा होगा। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट Mi 10 में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट एलेन वू ने भी ऐलान किया कि 2020 की पहली तिमाही में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस ओप्पो 5जी स्मार्टफोन लाया जाएगा। Motorola के प्रेसिडेंट सर्जियो ब्यूनेक का दावा है कि मोटोरोला के प्रशंसक 2020 में स्नैपड्रैगन 765 और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हैंडसेट लाए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। Realme ने अपने स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाले फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है।

स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर कंपनी के स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर का ही पावरफुल वेरिएंट होगा। इसमें बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए ज़्यादा पावर होगा। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि रियलमी के स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर वाले फोन का नाम क्या होगी?
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.