Amazon सेल शुरू: 7000mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन 16 हजार के बजाय 4 हजार में बनाएं अपना!

Tecno POVA 3 में 6.9 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड HIOS पर काम करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2022 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Tecno POVA 3 में 6.9 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno POVA 3 में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड HIOS पर काम करता है।

Tecno POVA 3 में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Tecno

अगर आप अपने लिए कोई ज्यादा लंबे समय तक चलने वाली बैटरी से लैस नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां मार्केट में हाल ही में 7000mAh बैटरी से लैस Tecno POVA 3 आया है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Fab Phone Fest सेल चल रही है जो कि 28 जून 2022 से 30 जून, 2022 तक जारी रहेगी। आइए इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानते हैं।
 

Tecno POVA 3 के ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Tecno POVA 3  के 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन इसे 19 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर इस स्मार्टफोन को ईएमआई पर खरीदने का प्लान है तो आप 612 रुपये तक कम प्रतिमाह EMI में इसे खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 1 हजार रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस स्मार्टफोन की खरीद पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 8,900 रुपये की बचत की जा सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो उसकी अधिकतम वैल्यू मिलने पर ही पूरा ऑफर का लाभ मिलेगा। यह आपके मौजूदा या पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। सभी ऑफर के बाद इस फोन की कीमत 4099 रुपये तक कम हो सकती है।
Advertisement
 

Tecno POVA 3 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno POVA 3 में 6.9 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड HIOS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G88 (12nm) प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 40 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.