सेल्फी लवर्स के लिए 32MP कैमरा वाला Xiaomi Civi 1S लॉन्च, बैक पर 64MP कैमरा

Xiaomi Civi 1S में 6.55 इंच की मैक्रो कर्व्ड फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 950 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G+ SoC प्रोससर दिया गया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने गुरुवार को चीन में Xiaomi Civi 1S को लॉन्च कर दिया है।
  • Xiaomi Civi 1S में 6.55 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Civi 1S के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,100 रुपये है।

Xiaomi ने गुरुवार को चीन में Xiaomi Civi 1S को लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने गुरुवार को चीन में Xiaomi Civi 1S को लॉन्च कर दिया है जो कि चीन-स्पेसिफिक Civi लाइनअप का लेटेस्ट एडिशन है। यह स्मार्टफोन सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है जिसमें 2x जूम और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 4डी लाइट चेजिंग ब्यूटी और नेटिव ब्यूटी पोर्ट्रेट 2.0 टेक्नोलॉजी जैसे ब्यूटिफिकेशन फीचर भी शामिल हैं। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Xiaomi Civi 1S की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Civi 1S के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 27,100 रुपये है। वहीं इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब  30,700 रुपये है। वहीं इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 34,200 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Black, Blue, Pink और White में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो वर्तमान में Xiaomi Civi 1S सिर्फ चीन के बाजार में उपलब्ध है और अभी तक इसके ग्लोबली उपलब्ध होने की कोई जानकारी नहीं है। 

Xiaomi Civi 1S के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Xiaomi Civi 1S में 6.55 इंच की मैक्रो कर्व्ड फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 950 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G+ SoC प्रोससर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8  मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 55W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एनएफसी, ब्लूटूथ v5.2 और IR रिमोट कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.