64MP ट्रिपल कैमरा, 1TB स्टोरेज के साथ धांसू स्मार्टफोन Nubia Z40 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Nubia Z40 Pro एक डुअल नैनो सिम फोन है जो कि एंड्रॉयड 12 पर चलता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 26 फरवरी 2022 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z40 Pro एक डुअल नैनो सिम फोन है जो कि एंड्रॉयड 12 पर चलता है।
  • फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX 787 प्राइमरी सेंसर है।
  • इसकी स्क्रीन 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है।
Nubia का लेटेस्ट समार्टफोन Nubia Z40 Pro चीन में लॉन्च हो चुका है। Nubia ने इस स्मार्टफोन को Nubia Z30 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है जिसे पिछले साल पेश किया गया था। नूबिया के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 16GB तक की रैम दी गई है। डिस्प्ले साइज 6.67 इंच है और इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। फोन में 64 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। 
 

Nubia Z40 Pro price, availability

Nubia Z40 Pro को चीन में CNY 3,399 (लगभग 40,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है जिसमें इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल आता है। इसके अलावा फोन 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB मॉडल्स में भी उपलब्ध है। 
Advertisement

Nubia Z40 Pro के लिए कंपनी मेग्नेटिक चार्जिंग वर्जन लॉन्च करने की भी घोषणा की है। इसके अलावा एनीम (anime) थीम वाला लिमिटिड एडिशन भी लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार, Nubia Z40 Pro को 2 मार्च से चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

Nubia Z40 Pro specifications

Nubia Z40 Pro एक डुअल नैनो सिम फोन है जो कि एंड्रॉयड 12 पर चलता है। इसके टॉप पर कंपनी के MyOS 12 की लेयर मिलती है। स्क्रीन 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेंसिटी 395ppi है और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 12 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ पेअर किया गया है।
Advertisement

इसके कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX 787 प्राइमरी सेंसर के रूप में मौजूद है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी फोन में मिलता है। सेकेंडरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है जिसमें 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। इसका तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है जो कि OIS को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

पावर के लिए नूबिया जेड40 प्रो में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C का सपोर्ट है। डिवाइस में 1TB (मेग्नेटिक एडिशन के लिए) तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2 और NFC का सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.