5000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ OnePlus 10 Pro फोन जनवरी में होगा लॉन्च, CEO ने किया कंफर्म!

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी आज मंगलवार को कंपनी के सीईओ Pete Lau ने दी। फ्लैगशिप फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus 9 Pro का सक्सेसर होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 14:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro फोन OnePlus 10 के साथ आ सकता है
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है वनप्लस 10 प्रो
  • फोन में मिल सकता है 6.7 इंच बड़ा डिस्प्ले
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी आज मंगलवार को कंपनी के सीईओ Pete Lau ने दी। फ्लैगशिप फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus 9 Pro का सक्सेसर होगा। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। वनप्लस 10 प्रो फोन को लेकर अटकलें है कि इसके साथ कंपनी OnePlus 10 फोन को भी लॉन्च करेगी। वनप्लस 10 सीरीज़ के दोनों फोन में कुछ अंतर मौजूद होंगे, जो अलग-अलग रेंज के ग्राहकों को आकर्षित करेंगे।

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर कंफर्म किया है कि OnePlus 10 Pro फोन जनवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, उन्होंने सटिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

वनप्लस को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी 5 जनवरी को Las Vegas में CES 2022 इवेंट फिजिकल तौर पर आयोजित करने वाली है, जहां OnePlus 10 और OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं, जिसे Qualcomm ने हाल ही में लॉन्च किया था।

नया वनप्लस 10 प्रो फोन फोन चीन लॉन्च के बाद ग्लोबली और भारतीय मार्केट में साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है।
Advertisement
 

OnePlus 10 Pro specifications (expected)

वनप्लस 10 प्रो में बड़ा वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसकी जानकारी हाल ही में लीक हुए केस रेंडर्स में मिली थी। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो स्मार्टफोन में 6.7 इंच (1440x3216 पिक्सल) का QHD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB इंटरनल UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.