ZTE U10L पोर्टेबल वाई-फाई लॉन्च, बिल्ट इन ड्यूल सिम, वाई-फाई 6 सपोर्ट शामिल

ZTE U10L पोर्टेबल वाईफाई की कीमत 99 युआन (लगभग 1,167 रुपये) है। यह पोर्टेबल वाई-फाई अब बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2024 10:32 IST
ख़ास बातें
  • ZTE U10L Portable WiFi में दो इनबिल्ट सिम कार्ड स्लॉट है।
  • ZTE U10L पोर्टेबल वाईफाई की कीमत 99 युआन (लगभग 1,167 रुपये) है।
  • ZTE U10L एक साथ 16 डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकता है।

ZTE U10L Portable WiFi में दो इनबिल्ट सिम कार्ड स्लॉट है।

Photo Credit: ZTE

ZTE ने बजट-फ्रेंडली कीमत में एक नया ZTE U10L Portable WiFi पेश किया है, जिसमें ड्यूल सिम कार्ड फंक्शन और नए वाई-फाई 6 सपोर्ट शामिल है। यहां हम आपको ZTE U10L Portable WiFi के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ZTE U10L Portable WiFi Price


ZTE U10L पोर्टेबल वाईफाई की कीमत 99 युआन (लगभग 1,167 रुपये) है। यह पोर्टेबल वाई-फाई अब बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।


Advertisement
ZTE U10L Portable WiFi Specifications


ZTE U10L Portable WiFi में दो इनबिल्ट सिम कार्ड स्लॉट है, एक चाइना मोबाइल के लिए और दूसरा चाइना टेलीकॉम नेटवर्क के लिए है। इससे प्रोवाइडर पर स्विच करते हुए अलग-अलग सिम कार्ड ले जाने या उन्हें स्वैप करने की जरूरत खत्म हो जाती है। यूजर्स कथित तौर पर एक पब्लिक सर्विस नंबर प्लेटफॉर्म के जरिए नेटवर्क को एक्टिव और स्विच कर सकते हैं। ZTE U10L के लिए ऑफिशियल डेटा पैकेज भी पेश कर रहा है, जो सिर्फ 2.2 सेंट में 1GB से शुरू होता है, ट्रांसपेरेंसी का वादा करता है और हिडन चार्ज से बचाता है। इसके अलावा खरीदारों को आगामी 618 शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान 10GB फ्री टेस्टिंग डाटा होगा।

U10L में ZTE का चिपसेट दिया गया है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह हाई परफॉर्मेंस और लो पावर की खपत प्रदान करता है। यह यूजर्स के लिए एक आसान इंटरनेट अनुभव प्रदान करता है। परफॉर्मेंस के लिहाज से U10L वाई-फाई 6 प्रोटोकॉल का सपोर्ट करता है जो कि 287Mbps तक थ्योरेटिकल स्पीड प्रदान करता है। पोर्टेबल वाई-फाई में 2000mAh की रिमूवेबल बैटरी भी है, जिसके बारे में ZTE का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक काम कर सकती है।
Advertisement

U10L एक साथ 16 डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकता है, जो इसे लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, गेम कंसोल और अन्य वाई-फाई सपोर्टेड डिवाइसेज के साथ एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन शेयर करने के लिए बेहतर है। डिवाइस एक कॉम्पैक्ट और लाइट डिजाइन का स्पोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 108 मिमी, चौड़ाई 59.8 मिमी, मोटाई 16.6 मिमी है। इसमें एक स्टाइलिश और मॉड्रन लुक भी है, जिसके चलते इसे कभी भी ले जाना आसान है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.