सिंगल चार्ज में 700 KM चलने वाली चाइनीज Zeekr 001 इलेक्ट्रिक कार देगी अमेरिकी Tesla कार को टक्कर

Zeekr 001 के टॉप ट्रिम में फ्रंट और रियर एक्सल दोनों पर इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, जो 536hp और 700Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम हैं। इसकी बदौलत कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2021 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Zeekr 001 इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन 16 अक्टूबर से हो सकता है शुरू
  • सिंगल चार्ज में 700 Km चलने वाली कार Tesla Model 3 को देगी सीधी टक्कर
  • चीन में 299,000 युआन (34.88 लाख रुपये) कीमत पर बेची जाएगी

Zeekr 001 की चीन में कीमत 299,000 युआन (34.88 लाख रुपये) है

चीन के ऑटोबाइल ग्रुप Geely के ब्रांड Zeekr अपनी दमदार Zeekr 001 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। यह इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) अपनी रेंज और पावर के दम पर Tesla कार को सीधी टक्कर दे सकती है। एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि इस EV का प्रोडक्शन आधिकारिक तौर पर 16 अक्टूबर से शुरू होगा। बता दें कि Zeekr 001 के लिए दावा किया जा रहा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर की रेंज देगी, जो प्रभावित करने वाली रेंज है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Zeekr 001 कीमत 299,000 युआन (34.88 लाख रुपये) है। इस कीमत में यह कार आपको जबरदस्त पावर और बेहतरीन रेंज देगी। कार को Shanghai में दिखाया गया था, जहां से जानकारी मिली थी कि इस इलेक्ट्रिक कार को सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर दौड़ाया जा सकता है।

इसका डिज़ाइन भी आधुनिक है, जो आपको साई-फाई मूवी की कारों की याद दिलाएगा। इसमें एयर सस्पेंशन और अल्ट्रा-फास्ट एक्सेलेरेशन मिलता है। इसकी चार्जिंग भी काफी तेज है। Zeekr 001 पांच मिनट के चार्जिंग के साथ 120 किलोमीटर चल सकती है।

Zeekr 001 के टॉप ट्रिम में फ्रंट और रियर एक्सल दोनों पर इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, जो 536hp और 700Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम हैं। इसकी बदौलत कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है।
Advertisement

कीमत की वजह से कार को Tesla Killer कहा जा रहा है। बता दें कि Tesla Model 3 की चीन में शुरुआती कीमत 249,900 युआन (29 लाख रुपये) है, जो Zeekr 001 के आसपास है। टेस्ला को भी कम कीमत में दमदार पावर और बेहतरीन रेंज के लिए पसंद किया जाता है और Zeekr का सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर की रेंज का वादा ग्राहकों को खासा प्रभावित कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.