YouTube, Gmail समेत कई गूगल सर्विस लम्बे वक्त तक रही ठप्प, यूज़र्स कर रहे हैं रिपोर्ट

Downdetector के अनुसार, YouTube को आउटेज का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसके लिए 5:11 बजे सबसे अधिक 9,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • YouTube, Gmail, Google Drive समेत कई गूगल सर्विस हुई थी ठप्प
  • Downdetector पर कई यूज़र्स ने आउटेज की शिकायत की
  • कुछ देशों में अभी भी हो रही हैं दिक्कतें

YouTube पर इस आउटेज का सबसे बड़ा असर देखने को मिला है

Google भारत और कई अन्य देशों में आउटेज का सामना करना पड़ा, क्योंकि कुछ समय पहले तक इसकी अधिकांश सेवाएं और ऐप्स ठप्प हो गए थे। गूगल कॉन्टेक्ट्स, डॉक्स, ड्राइव, जीमेल, यूट्यूब आदि ने कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया था। ये सेवाएं भारत और कुछ अन्य देशों में एरर मैसेज दे रही थी, जिसमें यूरोप और अमेरिका भी शामिल थे। याद दिला दें कि पिछले महीने की शुरुआत में YouTube कुछ घंटों के लिए ठप्प पढ़ गया था और ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर आउटेज का सबसे बड़ा असर हुआ।

Downdetector के अनुसार, YouTube को आउटेज का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसके लिए 5:42 बजे सबसे ज्यादा 24,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई। दूसरी ओर, उसी दौरान Gmail को 11,000 से अधिक बार रिपोर्ट किया गया। Google Drive और Google वेबसाइट क्रमशः Downdetector पर 400 और 15,000 से अधिक बार रिपोर्ट किए गए हैं।

YouTube होमपेज खोलने पर 'something went wrong' मैसेज दिखाई दे रहा है। YouTube ने ट्वीट किया है कि सर्विस वास्तव में समस्याओं का सामना कर रही है और इसे ठीक किया गया है। Google Workspace Status डैशबोर्ड यह भी दिखाता है कि गूगल की अधिकांश ऐप्स और सेवाएं जैसे कि Calender, Sheets, Meet और Voice समस्याओं का सामना कर रही हैं। सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं, क्योंकि इस खबर को अपडेट करते समय YouTube कुछ यूज़र्स के लिए अच्छे से काम कर रहा था, लेकिन अभी भी सभी के लिए नहीं।

अभी तक आउटेज की वजह को लेकर Google की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  7. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  8. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  10. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.