IIT Madras देगा प्रोग्रामिंग और डेटा साइंस में ऑनलाइन डिग्री, एडमिशन की उम्र सीमा नहीं

IIT Madras के डायरेक्टर भास्कर रामामूर्ति ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि यह ऑनलाइन प्रोग्राम उन ग्रेजुएट्स को निकालेगा जो उस सेक्टर्स में काम करेंगे, जहां आज योग्य उम्मीदवारों की ज्यादा मांग है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 17:58 IST
ख़ास बातें
  • कोविड-19 महामारी के दौरान बढ़ गई है ऑनलाइन पढ़ाई की मांग
  • ऑनलाइन डिग्री प्रदान करेगा आईआईटी मद्रास
  • प्रोग्रामिंग एंड डेटा साइंस देश के पहला ऑनलाइन डिग्री कोर्स होगा

वंचित छात्रों को फीस में मिलेगी छूट

इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ने एक अनोखी पहल की है। इस पहल में तहत यह देश का पहला ऐसा IIT बन गया है जो ऑनलाइन डिग्री प्रदान करेगा। जी हां, इस दिग्गज संस्थान ने देश का पहला ऑनलाइन डिग्री कोर्स लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'Bachelor's degree in Programming and Data Science'। कोरोना वायरस महामारी के दौरान ऑनलाइन स्टडी की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है, स्कूल-कॉलेज के छात्र ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई करने पर मजबूर है। लेकिन आईआईटी मद्रास ने इस माध्यम को ही पढ़ाई का एक जरिया बना दिया है, जिसके तहत कोई भी आराम से इस दिग्गज संस्थान में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकता है।
 

IIT Madras के डायरेक्टर भास्कर रामामूर्ति ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि यह ऑनलाइन प्रोग्राम उन ग्रेजुएट्स को निकालेगा जो उस सेक्टर्स में काम करेंगे, जहां आज योग्य उम्मीदवारों की ज्यादा मांग है। उन्होंने कहा, "यह प्रोग्राम ऑनलाइन सीखने और व्यक्ति के मूल्यांकन का एक कॉम्बिनेशन है, जो किफायती और फ्लेक्सिबल है। मेरा मानना है कि कार्यक्रम आने वाले सालों में भारत में शिक्षा के क्षेत्र में एक गेमचेंजर के तौर पर काम करेगा और अन्य टॉप-रैंकिंग संस्थानों को भी इस तरह के कई ऑनलाइन कोर्स लॉन्च करने के लिए प्रेरित करेगा।"

आपको बता दें, 12वीं के बाद इस डिग्री का आवेदन करने वाले छात्रों के साथ वो लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जो वर्तमान में कोई दूसरी डिग्री ले रहे हैं। यही नहीं इस डिग्री के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा भी नहीं है, यानी की किसी भी उम्र के इच्छुक उम्मीदवार इस डिग्री को पा सकते हैं।

यह प्रोग्राम तीन स्तर में विभाजित किया गया है, जिसे आपको कड़ाई से पूरा करना होगा। पहला स्तर हैं- फाउंडेशनल लेवल, जिसमें आपको 8 कोर्स मिलेंगे, दूसरा स्तर है- डिप्लोमा लेवल, जिसमें 6 प्रोग्रामिंग कोर्स + 6 डेटा साइंस कोर्स शामिल हैं और तीसरा व अंतिम- डिग्री लेवल, जिसमें 11 कोर्स मौजूद हैं।
Advertisement

फीस की बात करें, तो फाउंडेशन कोर्स करने वाले जनरल कैटेगरी के छात्रों को 32,000 रुपये फीस अदा करनी होगी। डिप्लोमा लेवल के लिए 110,000 रुपये की फीस देनी होगी और डिग्री लेवल के लिए 100,000 रुपये देने होंगे। इन तीनों ही लेवल को पूरा करने वाले जनरल कैटेगरी के छात्र को कुल 242,000 रुपये देने होंगे। हालांकि, विभिन्न वंचित छात्रों के लिए फीस में छूट दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.