सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों से पूरे यमन में इंटरनेट ठप

हूती के अल-मसीरा सैटेलाइट न्‍यूज चैनल ने कहा कि दूरसंचार भवन पर हुए हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जनवरी 2022 18:51 IST
ख़ास बातें
  • देशभर में इंटरनेट एक्‍सेस को कंट्रोल करने वाली टेलीयमन ठप हुई
  • टेलीयमन को अब हूती (Houthi) विद्रोहियों द्वारा चलाया जाता है
  • साल 2014 से हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा किया हुआ है

यमन के उत्तरी सादा प्रांत की एक जेल में भी शुक्रवार तड़के एक हवाई हमला हुआ है।

एक एडवोकेसी ग्रुप ने बताया है कि सऊदी के नेतृत्व वाले हवाई हमलों की वजह से यमन ने शुक्रवार तड़के देश भर में इंटरनेट कनेक्शन खो दिया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में होदेदा (Hodeida) के शहर को निशाना बनाया गया। नेटब्लॉक्स (NetBlocks) ने कहा है कि देशभर में इंटरनेट एक्‍सेस को कंट्रोल करने वाली टेलीयमन (TeleYemen) में भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 3:30 बजे परेशानी आ गई। टेलीयमन को अब हूती (Houthi) विद्रोहियों द्वारा चलाया जाता है। साल 2014 से हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा किया हुआ है। 

NetBlocks ने कहा है कि एक दूरसंचार भवन पर हवाई हमले के बाद यमन में इंटरनेट कनेक्टिविटी बर्बाद हो गई है। सैन डिएगो स्थित सेंटर फॉर एप्लाइड इंटरनेट डेटा एनालिसिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित इंटरनेट फर्म क्लाउडफ्लेयर ने भी यमन में राष्ट्रव्यापी आउटेज को नोटिस किया है। 12 घंटे बाद भी देश में इंटरनेट बहाल नहीं हो सका है। 

हूती के अल-मसीरा सैटेलाइट न्‍यूज चैनल ने कहा कि दूरसंचार भवन पर हुए हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। हमले से जुड़े कुछ फुटेज भी जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि खून से लथपथ कई लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है। 

इस बीच, अल-मसीरा ने कहा है कि यमन के उत्तरी सादा प्रांत की एक जेल में भी शुक्रवार तड़के एक हवाई हमला हुआ। इस हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी फ‍िलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने होदेदा के बंदरगाह के आसपास हवाई हमले करने की बात स्वीकार की है। हालांकि गठबंधन ने दूरसंचार बिल्डिंग को टारगेट करने की बात स्वीकार नहीं की है। 
Advertisement

समुद्र के नीचे से होते हुए FALCON केबल्‍स होदेडा पोर्ट पहुंचती हैं, जहां से इंटरनेट को पूरे इलाके में पहुंचाया जाता है। यमन की ज्‍यादातर आबादी इसी इलाके में रहती है। यहां हुए हमले की वजह से पूरे देश में इंटरनेट सर्विस बंद हो गई है। वैसे FALCON केबल यमन के पूर्वी पोर्ट घायदा में भी पहुंचती है, लेकिन इसका इस्‍तेमाल ना के बराबर होता है। 2020 में भी एक जहाज के कारण FALCON केबल कट गई थीं। तब भी यमन में इंटरनेट ठप हो गया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.