Yamaha ने Auto Expo 2025 में 90 के दशक की लोकप्रिय Yamaha RX100 से लेकर Lander 250, MT-09 SP और YZF-R7 की शोकेस

Yamaha ने आज Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपने मंडप में RX100 और RD-350 जैसी लोकप्रिय मोटरसाइकिल को शोकेस किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Yamaha Lander 250 में 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • Yamaha YZF-R7 में 689cc लिक्विड कूल्ड, क्रॉसप्लेन ट्विन इंजन दिया गया है।
  • Yamaha MT-09 SP में 890cc इनलाइन 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है।

Yamaha RX100 अपने स्लीक और लाइटवेट डिजाइन के लिए जानी जाती है।

Photo Credit: Yamaha

Yamaha ने आज प्रगति मैदान में हो रहे Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपने मंडप में RX100 और RD-350 जैसी लोकप्रिय मोटरसाइकिल को शोकेस किया है। बाइक निर्माता कंपनी इन बाइक के 40 वर्षों को सेलिब्रेट कर रही है। यामाहा ने इसके अलावा YZR-M1, Yamaha Y/A1 कॉन्सेप्ट बाइक, Yamaha YZF-R7 , Yamaha Lander 250, Yamaha MT-09 SP, Tenere 7000 Adventure, Yamaha MT-15, Yamaha MT-03,Yamaha R15, R3, R7, YZF-R15 और मस्कुलर FZ सीरीज समेत कई प्रीमियम रेंज की पहली जनरेशन के मॉडल को भी मंडप में डिस्प्ले किया है। आइए Yamaha की शोकेस हुई बाइक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Yamaha Lander 250
Yamaha Lander 250 में 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 20.5bhp और 20.6Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 220 मिमी ट्रैवल के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 204 मिमी ट्रैवल के साथ एक मोनोशॉक दिया गया है। Lander 250 में एबीएस के साथ सिंगल डिस्क ब्रेक है। इसके अलावा इसमें एक एलसीडी भी है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करती है। Yamaha Lander 250 में सेंटर-सेट प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट वाला डिजाइन है। इसमें एक टॉल फ्रंट फेंडर, बड़ा फ्यूल टैंक एक्सटेंशन और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट के साथ सिंगल-पीस सीट भी है।

Yamaha RX100
Yamaha RX100 अपने स्लीक और लाइटवेट डिजाइन के लिए जानी जाती है। इस बाइक ने अपने साउंड और पावर के चलते लोकप्रियता हासिल की थी। यामाहा ने 1996 में इस मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। उस दौरान यह बाइक 100cc इंजन, सिंगल पोट एयर कूल्ड इंजन में आती थी जो कि 11 बीएचपी की पावर और 10.39 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। इंजन के साथ बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था। इस बाइक को Auto Expo 2025 में ऑटोमोबाइल फैंस के लिए खासतौर पर शोकेस किया गया है।

Yamaha MT-09 SP
Yamaha MT-09 SP में 890cc इनलाइन 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 117 बीएचपी की पावर और 93 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Yamaha MT-09 SP एक लाइटवेट एल्यूमिनियम फ्रेमड पर बेस्ड है, जिसमें फ्रंट पर 41mm USD फॉर्क और रियर में मोनो शॉक शामिल हैं। इस बाइक में ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
Advertisement

Yamaha YZF-R7
Yamaha YZF-R7 में 689cc लिक्विड कूल्ड, क्रॉसप्लेन ट्विन इंजन दिया गया है जो कि 73.4PS की पावर और 67Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप एंड एसिस्ट क्लच शामिल है। एल्यूमिनियम फ्रेम पर तैयार इस बाइक में ड्यूल चैनल ABS के साथ ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 17 इंच एलॉय व्हील दिए गए हैं। YZF-R7 एक स्पोर्ट्स बाइक है जो कि YZF-R1 और YZF-R6 पर बेस्ड है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  3. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  6. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  9. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  10. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.