सिंगल चार्ज में 80 KM तक चलने वाले Yamaha के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर E01, Neo पेश 

यामाहा ने पहले ही Yamaha E01 के लिए ट्रेडमार्क दर्ज कर दिया है जिसे 2019 टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया गया था। Yamaha E01 ई स्कूटर एक स्पोर्टी डिजाइन के साथ मैक्सी स्टाइल स्कूटर है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2022 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Yamaha धीरे-धीरे इंडियन इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपनी जगह बना रही है
  • Yamaha ने डीलर्स मीट में Yamaha E01 और NEO ई-स्कूटर को शोकस किया।
  • Yamaha E01 एक स्पोर्टी डिजाइन के साथ मैक्सी स्टाइल स्कूटर है।

Yamaha अब धीरे-धीरे भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में भी अपनी जगह बना रही है।

Photo Credit: Yamaha Global

पेट्रोल की बढ़ती कीमत से अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही राहत प्रदान कर सकते हैं। इसी बीच मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Yamaha धीरे-धीरे इंडियन इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपनी जगह बना रही है। कंपनी धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने पर जोर दे रही है। भारत में Yamaha ने अपने कुछ नए ई-स्कूटर भी पेश किए हैं जो कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज में विस्तार की ओर कदम है। Yamaha ने सोमवार को आयोजित डीलर्स मीट में Yamaha E01 और Yamaha NEO के ई-स्कूटर को शोकस किया। आइए इन दोनों स्कूटर्स की पावर और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
 

Yamaha E01 

Gizmochina के मुताबिक, Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक स्पोर्टी डिजाइन के साथ मैक्सी स्टाइल स्कूटर है। इसमें एक प्रोमिनेंट फ्रंट फेशिया, ड्यूल हेडलाइट्स, एक कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन और सिंगल-पीस सीट है। फीचर्स की बात करें तो Yamaha E01 में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कीलेस स्टार्ट फीचर आता है। इस स्कूटर में इको, नॉर्मल और पावर नाम के तीन राइड मोड हैं। इस स्कूटर में 11kW की इलेक्ट्रिक मोटर है जो कि एक बार चार्ज होकर 80 किमी तक तक चल सकती है। यामाहा ने पहले ही Yamaha E01 के लिए ट्रेडमार्क दर्ज कर दिया है जिसे 2019 टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया गया था। 
 

Yamaha Neo


Yamaha Neo ई-स्कूटर 2019 टोक्यो मोटर शो में शोकेस किए गए E02 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। कीमत की बात की जाए तो Yamaha Neo यूरोप समेत अन्य मार्केट में 3,005 EUR है। पावर की बात करें तो इसमें 50.4V, 19.2Ah लिथियम आयन बैटरी दी गई है और पावरट्रेन 50cc स्कूटर के बराबर है। Yamaha Neo कुछ मार्केट में पहले से ही 50cc पेट्रोल-पावर्ड स्कूटर के तौर पर उपलब्ध है। ड्यूल बैटरी पैक नियो एक बार चार्ज होकर 68 किमी तक चल सकता है। इसे चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगता है। फिलहाल यह नहीं पता है कि Yamaha के इलेक्ट्रिक स्कूटर कब आएंगे। मगर यह देखना होगा कि ये मॉडल भारत में सड़कों पर कैसी परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Yamaha Electric Scooter, Yamaha E01, Yamaha Neo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.