437 km रेंज वाली Tata Nexon EV को टक्कर देगी आनंद महिंद्रा की Mahindra XUV400, देखें वीडियो

eXUV300 की कुछ प्रमुख विशेषताओं में टॉप-माउंटेड एल-साइज LED DRLs, स्लीक हेडलैंप, क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल, बॉडी क्लैडिंग, रियर स्पॉइलर और शार्प टेल लैंप शामिल थे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • बुधवार को Anand Mahindra ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था टीजर वीडियो
  • eXUV300 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट के समान हो सकता है इस कार का डिजाइन
  • XUV400 की देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Nexon EV से टक्कर होगी

XUV400 इलेक्ट्रिक कार 2020 Auto Expo में दिखाई गई eXUV300 कॉन्सेप्ट के समान हो सकती है

महिंद्रा (Mahindra) अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार XUV400 को 8 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में यूके में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप को दुनिया के सामने पेश किया था, जहां कंपनी ने एक बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म - INGLO भी पेश किया था, जिसपर महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार आधारित होंगी। हालांकि करीब एक हफ्ते बाद पेश होने वाली XUV400 इलेक्ट्रिक कार इस प्लेटफॉर्म पर आधारित नहीं होगी, बल्कि यह अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। अभी लॉन्च में कुछ दिन का समय बचा है, लेकिन बीते बुधवार, Mahindra & Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस कार का एक टीजर शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर अपकमिंग XUV400 इलेक्ट्रिक कार का टीजर शेयर किया है। यूं तो टीजर में नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि के अलावा कार के डिजाइन या किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो नहीं मिलती है, लेकिन अंधेरे में चमकती फ्रंट लाइट से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह इलेक्ट्रिक कार 2020 Auto Expo में दिखाई गई eXUV300 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से मेल खाती है।
Advertisement
 

eXUV300 की कुछ प्रमुख विशेषताओं में टॉप-माउंटेड एल-साइज LED DRLs, स्लीक हेडलैंप, क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल, बॉडी क्लैडिंग, रियर स्पॉइलर और शार्प टेल लैंप शामिल थे। वहीं, XUV400 के टीजर में हमें चार्जिंग पोर्ट और ग्रिल देखने को मिलती है, जिसमें कंपनी का ट्विन-पीक लोगो दिखाई देता है। ग्रिल बंद है, क्योंकि जाहिर है यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें बोनट के अंदर इंजन मौजूद नहीं है, जिस वजह से एयर इनटेक की जरूरत नहीं पड़ती है।

नई XUV400 भले ही XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में आए, लेकिन नाम अलग शायद इसलिए है, क्योंकि कंपनी इस कार को XUV300 कॉम्पेक्ट SUV से अलग दिखाना चाहती है। इसका एक कारण यह है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार 4.2 मीटर की लंबाई के साथ आ सकती है।
Advertisement

फिलहाल इस कार की रेंज और पावर की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन क्योंकि XUV400 की सीधी टक्कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Nexon EV से होगी, तो यह अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि Mahindra इस कार की रेंज को Nexon EV Max के आसपास रखने की कोशिश करेगी। बता दें कि मूल Nexon EV की फुल चार्ज रेंज 312 km और Max मॉडल की रेंज 437 km है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.