Xiaomi ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस, पानी हुआ लीक तो आपसे पहले जाएगी नजर

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर स्मार्ट लीक डिटेक्शन डिवाइस Xiaomi Water Guard 2 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Water Guard 2 की कीमत 69 yuan (लगभग 886 रुपये) है।
  • Xiaomi Water Guard 2 तीन प्रकार के अलर्ट प्रदान करता है।
  • Xiaomi Water Guard 2 IP67 रेटिंग से लैस है।

Xiaomi Water Guard 2 में

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर स्मार्ट लीक डिटेक्शन डिवाइस Xiaomi Water Guard 2 लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को कई घरेलू परिस्थितियों में पानी के रिसाव का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस की बैटरी 3 साल तक चल सकती है। यह Xiaomi HyperOS इकोसिस्टम के अन्य स्मार्ट डिवाइस के साथ भी इंटरैक्ट कर सकता है। यहां हम आपको Xiaomi Water Guard 2 के फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Water Guard 2 Price

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Water Guard 2 की कीमत 69 yuan (लगभग 886 रुपये) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Xiaomi Youpin समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Xiaomi Water Guard 2 Specifications

Xiaomi Water Guard 2 में 55 मिमी डायमीटर और 19.5 मिमी मोटाई वाला एक कॉम्पैक्ट सर्कुलर डिजाइन है। Xiaomi ने आउटर शेल और बटन के लिए ड्यूल कलर का इंजेक्शन मोल्डिंग प्रक्रिया का उपयोग किया है। यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है, जिससे यह नमी और धूल भरे वातावरण में भी आसानी से काम कर सकता है। Xiaomi ने इस डिवाइस में दो प्रकार के वाटर डिटेक्शन सिस्टम लगाए हैं। नीचे वाला ड्यूल प्रोब सेंसर 0.5 मिमी तक रुके हुए पानी का पता लगा सकता है, जबकि ऊपर वाला सेंसर टपकने या छींटे पड़ने का पता लगा सकता है। यह ड्यूल सेंसर टेक्नोलॉजी फर्श और ऊंची जगहों जैसे सिंक के नीचे या वाशिंग मशीन के पास में रिसाव का पता लगाने में मदद करती है।

यह डिवाइस रिसाव का पता लगाने के लिए तीन प्रकार के अलर्ट प्रदान करता है। इसमें एक बिल्ट-इन बजर और एलईडी इंडिकेटर शामिल है जो साउंड और लाइट नोटिफिकेशन प्रदान करता है, जो डिवाइस के ऑफलाइन होने पर भी काम करते हैं। यूजर्स Mi Home ऐप के जरिए रिमोट अलर्ट पा सकते हैं, रीयल-टाइम पानी के स्टेटस को मॉनिटर कर सकते हैं और अलर्ट फ्रीक्वेंसी को एडजेस्ट कर सकते हैं और बैटरी लेवल को चेक कर सकते हैं।

Xiaomi ब्लूटूथ मेश गेटवे के साथ पेयर होने पर यह Xiaomi HyperOS इकोसिस्टम के अन्य स्मार्ट डिवाइस के साथ भी इंटरैक्ट कर सकता है। जैसे कि यह इलेक्ट्रिकल रिस्क को कम करने के लिए लीक का पता चलने पर कनेक्टेड स्मार्ट सॉकेट को ऑटोमैटिक तौर पर बंद कर सकता है। वाटर गार्ड 2 ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट करता है। इसमें CR2450 कॉइन सेल बैटरी की जरूरत होती है। अल्ट्रा-लो पावर डिजाइन के चलते बैटरी तीन साल तक चल सकती है। इस डिवाइस में निकल-प्लेटेड रस्ट फ्री प्रोब और एंटी-यूवी मैटेरियल का उपयोग किया गया है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.