Xiaomi Walkie-Talkie 3 Chat Edition लॉन्च हुआ 120 घंटे की बैटरी, 5km रेंज के साथ, जानें कीमत

इसमें 2000mAh की बैटरी लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2025 14:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 2000mAh की बैटरी लगी है।
  • दावा है कि यह लगातार 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह 1 से 5 किलोमीटर की रेंज तक ट्रांसमिशन कर सकता है।

Walkie-Talkie 3 Chat Edition जन में हल्का है और केवल 136.6 ग्राम का है।

Photo Credit: JD.com

Xiaomi ने अपना नया Walkie-Talkie 3 Chat Edition लॉन्च किया है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में यह वॉकी टॉकी उतारा है। यह वॉकी-टॉकी वजन में हल्का है और केवल 136.6 ग्राम का है। इसका साइज कॉम्पेक्ट है। यह 1 से 5 किलोमीटर की रेंज तक ट्रांसमिशन कर सकता है। यह 430–440MHz UHF बैंड पर ऑपरेट करता है। इसमें 2000mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि यह लगातार 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Walkie-Talkie 3 Chat Edition price

Xiaomi Walkie-Talkie 3 Chat Edition की कीमत 129 युआन (लगभग 1550 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 14 मार्च से शुरू होगी। 
 

Xiaomi Walkie-Talkie 3 Chat Edition specifications

शाओमी का नया Walkie-Talkie 3 Chat Edition एक कॉमपेक्ट डिवाइस है। यह वॉकी-टॉकी वजन में हल्का है और केवल 136.6 ग्राम का है। डिवाइस के डाइमेंशन 163 × 55 × 32mm हैं। यह 1 से 5 किलोमीटर की रेंज तक ट्रांसमिशन कर सकता है। यह 430–440MHz UHF बैंड पर ऑपरेट करता है। इसमें 2000mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि यह लगातार 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टैंडबाय टाइम 120 घंटे का बताया गया है। 

इसमें चार्जिंग के लिए मल्टीफंक्शन टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। लेकिन इसे हेडफोन जैक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस में 16 चैनल सिंक्रॉनाइजेशन है। यह मल्टीपल डिवाइस के साथ रेपिड फ्रिक्वेंसी मैच फीचर को सपोर्ट करता है। Xiaomi Intercom App के माध्यम से यूजर इसमें फ्रीक्वेंसी को प्रोग्राम कर सकता है, सेंटिंग्स को एडजस्ट कर सकता है। इसमें PC+ABS प्लास्टिक बॉडी मिलती है जो इसकी ग्रिप और ड्यूरेबिलिटी को बढ़ाती है। यह -10°C से 50°C के बीच में ऑपरेट कर सकता है। इसके अलावा दावा है कि यह 5°C से 40°C के बीच चार्ज हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  2. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
  3. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  4. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  5. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  6. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  8. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  10. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.