Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर्स वाला 3-लीटर राइस कूकर, स्मार्टफोन से कर सकते हैं कंट्रोल

फ्रांस, स्पेन और इटली जैसे देशों में Xiaomi Smart Rice Cooker को 49.99 यूरो (करीब 4,500 रुपये), जबकि यूके में 34.99 पाउंड (करीब 5,300 रुपये) में लॉन्च किया है। 

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जून 2024 20:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi स्मार्ट राइस कुकर 3 लीटर की क्षमता के साथ आता है
  • इसकी सबसे बड़ी खासियत Mi Home/Xiaomi Home ऐप के साथ कनेक्टिविटी सपोर्ट है
  • यूजर्स कुकर को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर स्मार्ट मल्टीफंक्शनल राइस कुकर (Rice Cooker) को लिस्ट किया है, जिससे यह पुष्टि होती है कि कंपनी ने इस प्रोडक्ट को अब ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्ट राइस कूकर कई खासियतों से लैस आता है, जैसे ऐप कनेक्टिविटी, टेंप्रेचर सेंसर, नॉन-स्टिक कोटिंग इत्यादि। नए राइस कूकर का माप 325 × 244 × 202 mm है। यह कॉन्पेक्ट डिजाइन के साथ आता है, जिससे यह किचन टॉप पर ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।

Xiaomi ने Smart Rice Cooker को यूके सहित कुछ अन्य यूरोपीय देशों में लॉन्च किया है। फ्रांस, स्पेन और इटली जैसे देशों में इसे 49.99 यूरो (करीब 4,500 रुपये), जबकि यूके में 34.99 पाउंड (करीब 5,300 रुपये) में लॉन्च किया है। 

खासियतों की बात करें, तो Xiaomi स्मार्ट राइस कुकर 3 लीटर की क्षमता के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत Mi Home/Xiaomi Home ऐप के साथ कनेक्टिविटी सपोर्ट है, जो यूजर्स को कुकर को रिमोटली कंट्रोल करने की सुविधा देता है। यह फीचर स्मार्टफोन से सीधे टाइमर, मोड्स और सेटिंग्स आदि को सेट या एडजस्ट करने की सुविधा देता है।

कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को हाई-पावर हीटिंग एलिमेंट के साथ बनाया गया है, जो राइस समान रूप से पकाता है और इसमें जलने से रोकने के लिए टेंप्रेचर सेंसर भी शामिल है। इसकी एक खासियत यह भी है कि इसमें राइस को 12 घंटे तक गर्म रखा जा सकता है और यूजर 24 घंटे पहले तक खाना पकाने का समय सेट कर सकता है। कुकर एक मैनुअल बटन और एक डिस्प्ले से लैस आता है।
Advertisement

Xiaomi स्मार्ट मल्टीफंक्शनल राइस कुकर कॉम्पैक्ट है, जिसकी माप 325 × 244 × 202 mm है। इसमें नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ एक एल्यूमीनियम अलॉय इनर पॉट है।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि Xiaomi ने चीन में हाल ही में एक इलेक्ट्रिक शेवर भी लॉन्च किया है, जो वाटप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। इसमें 0.3 mm चौड़ा टूथ पिच डिजाइन मिलता है। इसका साइज 16.5 x 56.6 x 95 mm और वजन 107 ग्राम है। चार्जिंग के लिए नए शेवर में USB Type-C पोर्ट मिलता है, जिससे इसे मोबाइल या अन्य टाइप-सी डिवाइस के चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि शेवर में इस्तेमाल की गई मोटर 6,000 rpm तक चल सकती है। इसका बैटरी बैकअप 60 मिनट बताया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Smart Rice Cooker

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.