Xiaomi का ये छोटा सा बॉक्स पूरे घर को चलाएगा, एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC!

Xiaomi Smart Control Screen की कीमत चीन में 399 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इसे फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया है और बाकी मार्केट्स में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 11:07 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत चीन में 399 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है
  • 10 नवंबर से Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा
  • यूजर इसे टच, वॉयस और स्मार्टफोन ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं

Xiaomi स्मार्ट स्क्रीन का क्राउडफंडिंग प्राइस 369 युआन (लगभग 4,600 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को और आगे बढ़ाते हुए एक नया डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे Xiaomi Smart Control Screen (Standard Edition) कहा जा रहा है। यह एक मिनिमलिस्टिक स्मार्ट हब है जो घर के ऑटोमेशन के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 8:16 वर्टिकल फुल-स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो सफेद और डार्क ग्रे कलर फिनिश में आता है। यह स्टैंडर्ड 86mm वॉल बॉक्स में आसानी से फिट हो जाता है, यानी किसी एक्स्ट्रा इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं।

Xiaomi Smart Control Screen की कीमत चीन में 399 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है, जबकि इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 369 युआन (लगभग 4,600 रुपये) है। यह डिवाइस 10 नवंबर से Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया है और बाकी मार्केट्स में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

Xiaomi Smart Control Screen घर के ऑटोमेशन के लिए एक सेंट्रल कंट्रोल हब के रूप में काम करता है। Xiaomi ने इसमें V-0 ग्रेड फ्लेम-रिटार्डेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया है और ओवर-टेम्परेचर और ओवरलोड प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसमें तीन बिल्ट-इन रिले चैनल्स हैं, जिनसे एक साथ तीन अलग-अलग लाइटिंग सर्किट्स को टच से कंट्रोल किया जा सकता है।

Smart Control Screen HyperOS पर काम करता है और इसमें कंपनी का बड़ा AI इंजन इनबिल्ट है। इसके साथ मिलने वाला XiaoAi असिस्टेंट मल्टी-कमांड वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है, यानी यूजर एक ही बार में “लाइट बंद करो, पर्दे गिराओ और AC चालू करो” जैसी मल्टीपल कमांड्स दे सकता है। यह असिस्टेंट हेल्थ, लाइफस्टाइल और डेली रूटीन से जुड़े सवालों के जवाब भी देता है।

कंपनी के अनुसार, इस स्क्रीन में Mesh 2.0 गेटवे दिया गया है जो Bluetooth और Mesh-इनेबल्ड स्मार्ट डिवाइसों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी देता है। यह डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz) को सपोर्ट करता है और 5,500 से ज्यादा स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ कम्पेटिबल है। एक स्क्रीन से 48 डिवाइसेज तक को कंट्रोल किया जा सकता है, जिन्हें 12 कस्टम लेआउट पेजेस में मैनेज किया जा सकता है।

Advertisement

Xiaomi डिवाइस एक सिक्योरिटी हब के रूप में भी काम करता है और इसमें Xiaomi कैमरा, लॉक और डोरबेल्स का लाइव फीड देखा जा सकता है। इसमें 24GHz मिलीमीटर-वेव रडार और एंबियंट लाइट सेंसर दिया गया है, जो स्मार्ट वेक और एडैप्टिव ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। यूजर इसे टच, वॉयस और स्मार्टफोन ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।

यह डिवाइस कब और कहां उपलब्ध होगा?

कंपनी के मुताबिक यह मॉडल चीन में 10 नवंबर से क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध होगा, प्लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर।

इसकी कीमत क्या है?

स्टैंडर्ड रिटेल प्राइस 399 युआन है और क्राउडफंडिंग प्राइस 369 युआन है।

Advertisement

कौन-से कलर ऑप्शन मिल रहे हैं?

यह डिवाइस दो फिनिश में उपलब्ध है - सफेद (white) और डार्क ग्रे (dark grey)।

यह किस तरह से स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करता है?

इस डिवाइस में तीन रिले चैनल्स दिए गए हैं, जो सीधे तीन लाइटिंग सर्किट्स को टच से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉयस कमांड्स और ऐप के जरिए भी एक्सेस संभव है।

वॉयस कंट्रोल में क्या-क्या फीचर्स हैं?

कंपनी के अनुसार, इसमें इनबिल्ट AI इंजन और वॉयस असिस्टेंट XiaoAi हैं जो मल्टी-टर्न वॉयस कमांड्स सपोर्ट करते हैं - जैसे “लाइट बंद करो, पर्दे गिराओ और AC चालू करो” एक ही कमांड में।

Advertisement

वायरलेस कनेक्टिविटी और स्मार्ट डिवाइस कम्पैटिबिलिटी कैसी है?

इस डिवाइस में डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz + 5GHz) और Mesh 2.0 गेटवे मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह 5,500+ स्मार्ट होम डिवाइसेस के साथ कम्पैटिबल है और एक स्क्रीन से 48 डिवाइसेस तक मैनेज कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.