Xiaomi Smart Camera सीरीज की बिकीं 1 करोड़ 10 लाख यूनिट्स, जबरदस्त आ रहे पसंद

Xiaomi स्मार्ट कैमरा सीरीज के तहत स्मार्ट कैमरों की रेंज यूजर्स को कई प्रकार के फीचर्स और फंक्शन प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Camera 3 Pro 5 मेगापिक्सल लेंस से लैस है।
  • Xiaomi Smart Camera 3 Pro 3K इमेज क्वालिटी का सपोर्ट करता है।
  • Xiaomi Smart Camera 3 Pro बीते साल सितंबर में पेश किया गया था।

Xiaomi Smart Camera 3 Pro में 5 मेगापिक्सल लेंस है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की स्मार्ट कैमरा सीरीज चीन में काफी लोकप्रिय है। Xiaomi स्मार्ट इकोसिस्टम की एक हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि Xiaomi स्मार्ट कैमरा सीरीज के तहत प्रोडक्ट की लाइनअप की बिक्री 11 मिलियन यूनिट से पार हो गई है। ऑफिशियल पोस्टर में Xiaomi के स्मार्ट कैमरों की लोकप्रिय लाइनअप की बिक्री की जानकारी दी गई है।

Xiaomi Smart Camera सीरीज को 2022 और 2023 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा पेट्रोनाइज्ड सर्वाइलेंस कैमरे के तौर पर चीन में पहला स्थान मिला था। डाटा में कई प्लेटफार्म्स पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बिक्री को कवर किया गया है। जबरदस्त आंकड़े Xiaomi स्मार्ट कैमरा लाइनअप की बढ़ती लोकप्रियता और चीन में पहली पसंद की ओर इशारा करते हैं। Xiaomi स्मार्ट कैमरा सीरीज में Xiaomi Smart Camera PTZ Edition SE+, Xiaomi Smart Camera 2 AI एन्हांस्ड एडिशन, Xiaomi स्मार्ट कैमरा 3 Pro PTZ एडिशन 2K और Xiaomi स्मार्ट कैमरा स्टैंडर्ड एडिशन 2K शामिल हैं। लाइनअप में कुछ अन्य मॉडल Xiaomi Smart Camera 2 PTZ Edition और Xiaomi Smart Camera 3 PTZ Edition हैं।

Xiaomi स्मार्ट कैमरा सीरीज के तहत स्मार्ट कैमरों की रेंज यूजर्स को कई प्रकार के फीचर्स और फंक्शन प्रदान करती है। स्मार्टफोन कैमरा मॉडल की कीमत 129 युआन ($18) और 399 युआन ($56) के बीच हैं। लाइनअप यूजर्स को कई ऑप्शन प्रदान करती है और कीमत चीन में Xiaomi स्मार्ट कैमरा सीरीज की बढ़ती बिक्री का अहम कारण हो सकती है। लाइनअप में Xiaomi Smart Camera 3 Pro की कीमत 319 युआन ($45) है। यह 5 मेगापिक्सल लेंस से लैस है और 3K इमेज क्वालिटी का सपोर्ट करता है। यह अल्ट्रा-लो लाइट फुल कलर का इस्तेमाल करता है। इसमें एक बिल्ट इन हाई सेंसिटिविटी इमेज सेंसर है जो ऑप्टिमाइज कैप्चरिंग के लिए डार्क लाइट के हिसाब से काम करता है।

Xiaomi Smart Camera 3 Pro बीते साल सितंबर में पेश किया गया था। इसमें ह्यूमनॉइड डिटेक्शन के सपोर्ट के साथ एक इन्फ्रारेड फिल लाइट है। AI फेस रिकग्निशन भी सपोर्ट करता है जब ब्लूटूथ मेश गेटवे भी इंटीग्रेटेड है। इससे Smart Camera 3 Pro को स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल सेंटर के तौर पर काम करने की सुविधा मिलती है। हालांकि, चीनी में बेची गई 11 मिलियन यूनिट्स में किस मॉडल की कितने हिस्सेदारी है इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में ला रही 8000mAh बैटरी वाला नया फोन, डिस्प्ले, कैमरा होगा तगड़ा!
  2. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  4. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  5. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  6. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  9. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  10. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.