33W पावर, बिल्ट इन केबल के साथ Xiaomi Power Bank 20000mAh लॉन्च,जानें खासियतें

Xiaomi 2000mAh Power Bank में 20000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह एक बिल्ट केबल के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 2000mAh Power Bank में 20000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • Xiaomi 2000mAh Power Bank की वर्तमान में चीन में कीमत 159 युआन है।
  • Xiaomi 2000mAh Power Bank 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Xiaomi Power Bank में 20000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार करते हुए हाल ही में बिल्ट-इन केबल के साथ Xiaomi 2000mAh Power Bank लॉन्च किया है। शाओमी का यह पावर बैंक 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Xiaomi 2000mAh Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 2000mAh Power Bank की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Xiaomi 2000mAh Power Bank की वर्तमान में चीन में कीमत 159 युआन (लगभग 1,837 रुपये) है। यह पावर बैंक बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।


Xiaomi 2000mAh Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi 2000mAh Power Bank में 20000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह एक बिल्ट केबल के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Xioami का यह पावर बैंक अधिकतर स्मार्टफोन को कई बार फुल चार्ज कर सकता है। यह चार्ज होने पर 33W तक आउटपुट देता है और 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इनबिल्ट यूएसबी-सी केबल अतिरिक्त केबल की जरूरत के बिना चार्जिंग प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें यूएसबी-सी और यूएसबी-ए पोर्ट शामिल हैं, जो एक साथ तीन डिवाइसेज को चार्ज कर सकती है।
Advertisement

Xiaomi 20000mAh पावर बैंक कलर ऑप्शन के मामले में लाइट कॉफी और डीप स्पेस ब्लू कलर्स में आता है। इसकी राउंडेड PC+ABS बॉडी कंफर्टेबल ग्रिप प्रदान करती है। पावर बैंक सुरक्षित एयर ट्रैवल के लिए एविएशन स्टैंडर्ड का अनुपालन करता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस पावर बैंक की लंबाई 154.5 मिमी, चौड़ाई 73.9 मिमी, मोटाई 27.8 मिमी और वजन 475 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.