Xiaomi ने 3K रिजॉल्यूशन, 5MP डुअल लेंस वाला आउटडोर कैमरा किया लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा में फुल कलर नाइट विजन का सपोर्ट है और डुअल व्हाइट LED भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2025 19:17 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर लगे हैं जो कि प्रोफेशनल ग्रेड सेंसर हैं।
  • कंपनी ने डिवाइस में f/1.6 लार्ज अपर्चर लेंस इस्तेमाल किया है।
  • कैमरा में फुल कलर नाइट विजन का सपोर्ट है।

Xiaomi Outdoor Camera 4 Dual Cam Edition में 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर लगे हैं

Photo Credit: ITHome

Xiaomi ने नया सिक्योरिटी कैमरा Outdoor Camera 4 Dual-Cam Edition लॉन्च किया है। इसमें 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर लगे हैं जो कि प्रोफेशनल ग्रेड सेंसर हैं। ये 3K रिजॉल्यूशन डिलीवर करते हैं और 2880×1620 पिक्सल के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। कंपनी ने डिवाइस में f/1.6 लार्ज अपर्चर लेंस इस्तेमाल किया है। जो कि विभिन्न तरह की लाइटिंग कंडीशन में इमेज क्लियरिटी और ब्राइटनेस को बढ़ाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Xiaomi Outdoor Camera 4 Dual Cam Edition Price

Xiaomi Outdoor Camera 4 Dual Cam Edition की कीमत 299 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। सेल 3 जून से शुरू होगी। 
Advertisement
 

Xiaomi Outdoor Camera 4 Dual Cam Edition Specifications

Outdoor Camera 4 Dual-Cam Edition लॉन्च किया है। इसमें 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर लगे हैं जो कि प्रोफेशनल ग्रेड सेंसर हैं। ये 3K रिजॉल्यूशन डिलीवर करते हैं और 2880×1620 पिक्सल के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। कंपनी ने डिवाइस में f/1.6 लार्ज अपर्चर लेंस इस्तेमाल किया है। जो कि विभिन्न तरह की लाइटिंग कंडीशन में इमेज क्लियरिटी और ब्राइटनेस को बढ़ाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 2.8mm शॉर्ट फोकल लेंथ वाला फिक्स्ड लेंस है जो कि वाइड एंगल कवरेज करता है। साथ में 6mm टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो कि पैन-टिल्ट जूम (PTZ) मॉड्यूल में दिया गया है। दोनों लेंस साथ में मिलकर काम करते हैं। फिक्स कैमरा जब किसी व्यक्ति या व्हीकल को पहचानता है तो PTZ लेंस खुद ही सब्जेक्ट को ट्रैक करने लगता है। 
Advertisement

कैमरा में फुल कलर नाइट विजन का सपोर्ट है जिसमें कि डुअल व्हाइट LED भी शामिल हैं। प्रत्येक लेंस में इंफ्रारेड लाइट्स भी लगी हैं। लाइटिंग सिस्टम किसी व्यक्ति की गति को पहचानते ही खुद एक्टिवेट हो जाता है। शाओमी ने डिवाइस को IP66 रेट किया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi 6 का सपोर्ट इसमें दिया गया है। साथ ही ईथरनेट पोर्ट भी मिल जाता है। यह Bluetooth 5.0 की मदद से Mi Home ऐप से जल्द पेअर हो जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.