Xiaomi की यह मैग्नेटिक लाइट आपके पास आते ही हो जाती है ऑन, स्विच का झंझट खत्म!

Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 को गीकविल्स स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर शाओमी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 की ग्लोबल मार्केट में कीमत $15.99 है
  • Xiaomi मोशन सेंसर नाइट लाइट 2 की खासियत इसका मिनिमिलिस्ट डिजाइन है
  • दीवार या अन्य सरफेस पर लगाने के अलावा इसे फ्लैट सरफेट पर रखा जा सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का नया मोशन सेंसर नाइट लाइट 2 एक स्मार्ट और एनर्जी एफिशिएंट लाइटिंग सॉल्यूशन है, जिसे अब ग्लोबल मार्केट में बेचा जा रहा है। यह मैग्नेटिक लाइट है, जो अलमारी या डोर के आसपास लगाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। यह मोशन डिटेक्शन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इसके पास आने पर यह अपने आप ऑन हो जाता है। क्योंकि यह नाइट लाइट है, इसके ब्राइटनेस लेवल को भी एडजस्ट किया जा सकता है। यह 360 डिग्री रोटेशनल बॉडी के साथ आता है।

Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 की ग्लोबल मार्केट में कीमत 15.99 डॉलर (करीब 1,350 रुपये) रखी गई है। गिज्मोचाइना के अनुसार, इसे गीकविल्स स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर शाओमी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi मोशन सेंसर नाइट लाइट 2 की खासियत इसका मिनिमिलिस्ट डिजाइन है। किसी भी सरफेस पर इसका मैग्नेटिक होल्डर लगाकर उस होल्डर में इसे फिट किया जा सकता है। इसे केवल होल्डर के पास ले जाना होता है और लाइट होल्डर से अपने आप चिपक जाती है। नाइट लाइट होने के नाते इसमें सॉफ्ट लाइट इल्यूमिनेशन मिलता है। ब्राइटनेस को भी अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट किया जा सकता है।

लैंप बॉडी 360° रोटेशन प्रदान करती है, जिससे लाइट को अपनी इच्छानुसार किसी भी कोण पर एडजस्ट किया जा सकता है। दीवार पर लगाने के साथ-साथ इसे किसी फ्लैट सरफेस पर रखा भी जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे अपने हाथ में पकड़ कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। मोशन डिटेक्शन फीचर के चलते इसके पास जाने पर यह अपने आप ऑन हो जाता है और मोशन डिटेक्ट न होने पर बंद हो जाता है।

Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 में ब्राइटनेस एडजस्ट करने के दो लेवल मिलते हैं। लो ब्राइटनेस लेवल रात के समय काम आता है और हाई ब्राइटनेस लेवल को अलमारी या बाथरूम आदि जैसी जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 2800K वार्म लाइट कलर टेंप्रेचर भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lumio ने भारत में 65 इंच बड़े लेटेस्ट स्मार्ट TV Vision 9, Vision 7 (2026) किए लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Redmi Buds 8 होने जा रहे 21 अप्रैल को लॉन्च, खास फीचर्स आए सामने
  3. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  4. 75 इंच तक बड़े स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 हुए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
  5. OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
  6. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  7. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  8. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  9. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.