Xiaomi ने MIJIA WalkingPad (Armrest version) किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी ने 110 किलोग्राम कैपिसिटी के साथ वॉकिंग पैड आर्मरेस्ट वर्जन को लॉन्च किया है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 सितंबर 2022 16:08 IST
ख़ास बातें
  • MIJIA WalkingPad में कार्बन स्टील एलॉय का इस्तेमाल किया गया है
  • इसमें क्रंटोल के लिए टच पैनल मिलता है
  • डिस्प्ले एक हाई ब्राइटनेस वाला एलईडी डॉट मैट्रिक्स पैनल है

MIJIA WalkingPad (Armrest version) चीन में 1,399 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: JD.com

Xiaomi ने MIJIA WalkingPad लॉन्च किया है। हेल्थ के साथ-साथ फिटनेस का ध्यान रखने वाले यूजर्स के लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया है। WalkingPad का यह लेटेस्ट और आर्मरेस्ट वर्जन है। सबसे पहले MIJIA WalkingPad को 2019 में लॉन्च किया गया था। उसके बाद से इसके कई मॉडल लॉन्च किए गए। अब कंपनी ने 110 किलोग्राम कैपिसिटी के साथ वॉकिंग पैड आर्मरेस्ट वर्जन को लॉन्च किया है।
 

MIJIA WalkingPad (Armrest version) price, availability

MIJIA WalkingPad (Armrest version) चीन में 1,399 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

MIJIA WalkingPad (Armrest version) features

MIJIA WalkingPad में कार्बन स्टील एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। यह बहुत भारी वजन को भी झेल सकता है। इसका डिजाइन फोल्डेबल है, यानि कि इसे फोल्ड करके एक से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसमें दिया गया सेफ्टी हैंडल डिजाइन काफी स्टेबल और कम्फर्टेबल है। 

इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रंटोल के लिए टच पैनल मिलता है। डिस्प्ले एक हाई ब्राइटनेस वाला एलईडी डॉट मैट्रिक्स पैनल है। यह एक्सरसाइज की स्पीड, वैल्यू, टाइम और बर्न की गई कैलरी की जानकारी देता है। इसमें ब्रशेलस मोटर दी गई है जिसकी रनिंग स्पीड 6km/h है। यह 110 किलोग्राम तक का लोड उठा सकती है। वॉकिंग पैड की बॉडी काफी कॉम्पेक्ट है और यह 0.8 स्क्वायर मीटर की जगह लेता है। इसके अलावा इसे MIJIA app के साथ पेअर भी किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.