Xiaomi ने लॉन्च क्या स्मार्ट फ्रिज, खाने के बैक्टीरिया मारेगा और मोबाइल से होगा कंट्रोल; जानें कीमत

Mijia Refrigerator Pro फ्रिज Xiaomi के HyperOS इकोसिस्टम को सपोर्ट करता है। यानी आप डिवाइस को Mi Home ऐप के जरिए मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi फ्रिज डुअल-सिस्टम कूलिंग और HyperOS स्मार्ट कंट्रोल के साथ लॉन्च
  • इसमें 513 लीटर कैपिसिटी, स्लिम डिजाइन, 5-लेयर आयोनिक प्यूरिफिकेशन शामिल
  • Mi Home ऐप, वॉयस कंट्रोल, और सिर्फ 0.93 kWh डेली कंजम्प्शन

Mijia Refrigerator Pro की कीमत चीन में 2,999 युआन (लगभग 36,100 रुपये) तय की गई है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो में एक और नया प्रोडक्ट जोड़ते हुए चीन में Mijia Refrigerator Pro Dual-System French Door 513L लॉन्च किया है। इस नए फ्रेंच डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-सिस्टम कूलिंग डिजाइन है, जिसमें अलग-अलग इवैपोरेटर और फैन फ्रीज और फ्रीजर के लिए दिए गए हैं। इसका मतलब है कि फ्रिज और फ्रीजर के पार्ट में ठंडी हवा मिक्स नहीं होती, जिसके कारण फूड का ऑरिजिनल टेस्ट और फ्रेशनेस लंबे समय तक बरकरार रह सकते हैं। 513 लीटर की टोटल कैपिसिटी के साथ इसमें 60cm डेप्थ मिलती है।

Mijia Refrigerator Pro की कीमत चीन में 2,999 युआन (लगभग 36,100 रुपये) तय की गई है और यह फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फ्रिज को स्पेशली स्लिम डिजाइन में बनाया गया है, जिससे यह कॉम्पैक्ट किचन स्पेस में भी आसानी से फिट हो सके। इसकी चौड़ाई 85.2cm और ऊंचाई 191.2cm है। फ्रिज, फ्रीजर और कन्वर्टिबल ड्रॉर के लिए कैपिसिटी क्रमशः 301 लीटर, 183 लीटर और 29 लीटर दी गई है। कन्वर्टिबल ड्रॉर की टेम्परेचर रेंज -1°C से 5°C तक एडजस्ट हो सकती है, जिसमें बेबी फूड, फ्रेश मीट या कॉस्मेटिक्स जैसी चीजें रखी जा सकती हैं।
Advertisement

इस स्मार्ट फ्रिज की सबसे अनोखी बात यह है कि यह Xiaomi के HyperOS इकोसिस्टम को सपोर्ट करता है। यानी आप डिवाइस को Mi Home ऐप के जरिए मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं, जिसमें टेम्परेचर सेट करने, किसी तरह का नोटिफिकेशन चेक करने या फर्मवेयर अपडेट करने जैसे काम हो सकते हैं। इसके अलावा Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट की मदद से आप बोलकर ही फ्रिज का ऑपरेशन कर सकते हैं।

हाइजीन और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi ने इस फ्रिज में पांच-लेयर आयोनिक प्यूरिफिकेशन सिस्टम देने का दावा किया है, जो कथित तौर पर बैक्टीरिया, वायरस, पेस्टिसाइड रेसिड्यू, ओडर और इथिलीन गैस का इफेक्टिवली ट्रीटमेंट करता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह सिस्टम करीब 99.9999% जर्म्स को खत्म कर सकता है। फ्रीजर सेक्शन में सिल्वर आयन (Ag+) मॉड्यूल भी लगाया गया है, जिससे फूड हमेशा सुरक्षित और ताजा रहे।
Advertisement

फ्रिज का एनर्जी कंसम्पशन भी काफी कम है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर और फैन सिस्टम के साथ 35 dB का सुपर क्वाएट ऑपरेशन मिलता है और रोजाना सिर्फ 0.93 kWh बिजली की खपत होती है। यह चीन के लेवल 1 एनर्जी एफिशिएंसी स्टैंडर्ड पर आता है। बड़े फ्रीजर ड्रॉर्स में स्टेनलेस स्टील रेल्स दी गई हैं, जहां बिना टुकड़े किए बड़ी और लंबी चीजें, जैसे रिब्स, लैंब लैग, पिज्जा आदि आसानी से रखी जा सकती हैं।
Advertisement
 

Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 513L की कीमत कितनी है और कहां मिलेगा?

इसकी चीन में कीमत 2999 युआन (करीब 36,100 रुपये) है और यह फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

इस फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

इसमें डु्अल-सिस्टम कूलिंग, 5-लेयर आयोनिक प्यूरिफिकेशन, HyperOS स्मार्ट कंट्रोल और कन्वर्टिबल ड्रॉर है, जिससे फूड लंबे वक्त तक ताजा और सेफ रहता है।

HyperOS इंटीग्रेशन का फायदा क्या है?

यूजर्स Mi Home ऐप या Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट के जरिए फ्रिज को रिमोटली कंट्रोल, मॉनिटर व अपडेट कर सकते हैं।

इस फ्रिज की टोटल कैपिसिटी और स्टोरेज ऑप्शन क्या हैं?

कुल 513 लीटर स्पेस मिलता है, जिसमें 301 लीटर फ्रिज, 183 लीटर फ्रीजर और 29 लीटर कन्वर्टिबल ड्रॉर के लिए है।

बिजली की खपत और एनर्जी एफिशिएंसी कैसी है?

सिर्फ 0.93 kWh/दिन बिजली की खपत और लेवल 1 एनर्जी एफिशिएंसी स्टैंडर्ड पर यह फ्रिज आता है।

डिजाइन और डाइमेंशन्स क्या हैं?

फ्रिज की गहराई 60cm, चौड़ाई 85.2cm और ऊंचाई 191.2cm है।

क्या भारत में भी लॉन्च होगा?

अभी केवल चीन में उपलब्ध है, भारत में लॉन्च या इंटरनेशनल अवेलेबिलिटी पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi MIjia Refrigerator, Refrigerator
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.