Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्टीमर; स्टीमिंग से लेकर बॉइलिंग तक, एक मशीन करेगी कई काम

Mijia Electric Streamer N1 में 13L की क्षमता मिलती है, जिसे तीन लेयर्स में बांटा गया है। इसमें बॉइलिंग के लिए एक 3L पॉट और एक 10L स्टीमर है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 20:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Electric Streamer N1 की कीमत 199 युआन (करीब 2,400 रुपये) है
  • इसकी बिक्री रविवार, 10 नवंबर से शुरू होगी
  • Mijia Electric Streamer N1 में 13L की क्षमता मिलती है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Mijia Electric Streamer N1 को अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया है। यह एक मल्टी-फंक्शनल इलेक्ट्रिक स्टीमर है स्टीमिंग, बॉइलिंग, हॉट पॉट सहित खाना पकाने की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इलेक्ट्रिक स्टीमर 13 लीटर की कुल क्षमता के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें उबालने के लिए 3L पॉट और एक 10L स्टीमर है। यह तीन लेयर वाले कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। नया Mijia प्रोडक्ट 1500W आउटपुट से लैस आता है, जो तेजी से खाना पकाने का दावा करता है। Xiaomi स्टीर में जर्मन निर्माता Covestro द्वारा बनाई गई 304 स्टेनलेस स्टील स्टीम रैक और पीसी ट्रे शामिल हैं।

Xiaomi Mijia Electric Streamer N1 की कीमत 199 युआन (करीब 2,400 रुपये) है। यह JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इसकी बिक्री रविवार, 10 नवंबर से शुरू होगी।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो Mijia Electric Streamer N1 में 13L की क्षमता मिलती है, जिसे तीन लेयर्स में बांटा गया है। इसमें बॉइलिंग के लिए एक 3L पॉट और एक 10L स्टीमर है। Xiaomi का कहना है कि स्टीमर को 1500W हीटिंग एलिमेंट के साथ पेश किया गया है, जो फास्ट बॉइलिंग का वादा करता है। दावा किया गया है कि यह 10 मिनट से कम समय में 2 लीटर पानी को उबाल सकता है।

डिवाइस पांच एडजस्टेबल टेंप्रेचर लेवल के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि स्टीमर में नूडल्स, ग्रेन्स, सीफूड आदि विभिन्न तरह के क्यूजीन को पका सकते हैं। इसमें कई प्रीसेट मेन्यू भी मिलते हैं। मिजिया स्टीमर में फूड-ग्रेड बिल्ड मिलता है। कंपनी ने इसमें 304 स्टेनलेस स्टील स्टीम रैक और पीसी ट्रे को शामिल किया हैं। इसमें नॉन-स्टिक पॉट दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.