Xiaomi का यह इलेक्ट्रिक कुकर कुकिंग के साथ करता है स्टीमिंग भी! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi ने चीन में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L को 169 युआन (करीब 2,000 रुपये) में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Mijia Multifunctional Electric Cooker को लॉन्च किया
  • 1.5-लीटर इलेक्ट्रिक कुकर में स्टीमिंग सेक्शन भी मिलता है
  • अंडे को सुरक्षित रूप से पकाने के लिए इसमें एक Egg स्लॉट भी मिलता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L (MEC01) को लॉन्च किया है। Xiaomi का इलेक्ट्रिक कुकर 1.5-लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और 1000W पावर से लैस है। इसमें NTC सटीक टेंप्रेचर कंट्रोल फीचर मिलता है, जो अलग-अलग तरह का खाना पकाने की सुविधा देता है। इलेक्ट्रिक कुकर पांच टेंप्रेचर लेवल तक सपोर्ट करता है, जिसमें धीमी स्पीड से खाना पकाने के लिए 1-2 लेवल, स्टीम में पकाने के लिए 3-4 और उबालने के लिए 5 लेवल हैं। इसमें खाना पकाने के साथ स्टीमिंग भी की जा सकती है। Xiaomi का इलेक्ट्रिक कुकर में छह प्रीसेट मोड मिलते हैं, जिनमें हॉटपॉट, स्टीमिंग, नूडल्स, सूप, कस्टम सेटिंग्स और गर्म रखना शामिल हैं।

Xiaomi ने चीन में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L को 169 युआन (करीब 2,000 रुपये) में लॉन्च किया है। गिज्मोचाइना के अनुसार, यह JD.com पर 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) के प्रोमोशनल प्राइस पर 4 सितंबर से उपलब्ध होगा।
Advertisement

Xiaomi Mijia इलेक्ट्रिक कुकर का वजन 1.4 किलोग्राम है। इसमें खाना पकाने के साथ-साथ चीजों को स्टीम करने के लिए एक अलग स्टीमिंग सेक्शन भी मिलता है। इसके अलावा, अंडे को सुरक्षित रूप से पकाने के लिए एक एग (Egg) स्लॉट भी मिलता है। पानी जमा होने से रोकने के लिए इसमें एक बेस ड्रेनेज होल भी है। खाने को बिना खोले जांचने के लिए एक ट्रांसपेरेंट ढक्कन भी दिया गया है। खाना पकाने के बाद, डिवाइस अपने आप 8 घंटे के वार्मिंग मोड पर स्विच हो जाता है, जिससे खाना लंबे समय तक समान तापमान में गर्म रहता है। इसमें एक मैनुअल वार्मिंग मोड भी है, जहां यूजर्स 24 घंटे की अवधि तक तापमान को एडजस्ट कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिए, इस Xiaomi प्रोडक्ट में संवेदनशील थर्मोस्टेट मिलता है जो पानी का लेवल कम होने का पता लगाता है और भोजन को जलने से रोकने के लिए अपने आप हीटिंग को बंद कर देता है। इसमें एक ब्लास्ट-प्रूफ ग्लास लिड मिलती है। वहीं, स्टीमर हीट-रेजिस्टेंट PP (पॉलीप्रोपाइलीन) से बना है।
Advertisement

इसमें खाना पकाने के लिए हॉटपॉट, स्टीमिंग, नूडल कुकिंग, सूप बनाना, कस्टम सेटिंग्स और कीप वार्म प्रीसेट कुकिंग मोड मिलते हैं। खाने को धीमी स्पीड से पकाने, भाप देने और उबालने के लिए इसमें पांच लेवल तक मिलते हैं। Xiaomi Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L 1000W की मैक्सिमम पावर के साथ फास्ट और कुशल खाना पकाने का दावा करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  2. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  3. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  4. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  5. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  6. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  9. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  10. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.