Xiaomi Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलता है 60 मिनट, जानें कीमत

सेल 5 सितंबर से शुरू होने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2024 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C में 120AW मोटर लगी है।
  • इसमें 2500mAh की लिथियम आयन बैटरी लगी है।
  • यह सिंगल चार्ज में 1 घंटे यानी 60 मिनट का बैटरी बैकअप दे सकता है।

Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C में 120AW मोटर लगी है।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi ने Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C लॉन्च किया है जो  120AW मोटर से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 1 घंटे यानी 60 मिनट का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसकी मोटर 100,000 RPM तक जा सकती और 250W पावर से लैस है। वैक्यूम क्लीनर में 2500mAh की लिथियम आयन बैटरी लगी है। इसमें 9-cone साइक्लोन फिल्ट्रेशन सिस्टम है। क्लीनर में 5 लेयर वाला प्यूरिफिकेशन सिस्टम दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C price

Xiaomi Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 899 युआन (लगभग 10,500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। सेल 5 सितंबर से शुरू होने की बात कही गई है। 
 

Xiaomi Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C specifications

Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C में 120AW मोटर लगी है। यह 100,000 RPM तक जाने की क्षमता रखती है। मोटर 250W पावर का इस्तेमाल करती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 2500mAh की लिथियम आयन बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 1 घंटे यानी 60 मिनट का बैटरी बैकअप दे सकता है। यानी कि एक बार के चार्ज में यह पूरे घर की सफाई कर सकता है। इसमें 9-cone साइक्लोन फिल्ट्रेशन सिस्टम है। साथ ही 5 लेयर वाला प्यूरिफिकेशन सिस्टम दिया गया है।   

डिवाइस में एंटी-टेंजल इलेक्ट्रिक सॉफ्ट ब्रेश लगा है। इसमें स्वतंत्र मोटर ड्राइव और एंटी-टेंगल माइट रिमूवल ब्रश भी है। यह बेड और सोफों की गहरी सफाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें तीन सक्शन मोड- पर्सिस्टेंट, स्टैंडर्ड, और स्ट्रॉन्ग दिए गए हैं। क्लीनर में 180 डिग्री तक फ्लैट क्लीनिंग की क्षमता भी है। 0.5L के बड़े डस्ट कप से यह लैस है जो आसानी से खाली किया जा सकता है। Mijia Cordless Vacuum Cleaner 3C के बारे में कंपनी का कहना है कि यह इको-फ्रेंडली है। इसके पुर्जे धोए भी जा सकते हैं। जिसमें डस्ट कप, फिल्टर शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  2. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  3. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  4. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  7. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.