Xiaomi ने लॉन्च किया अपना पहला सेंट्रल एयर कंडीशनर, रैपिड कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स से है लैस

Xiaomi Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP की चीन में कीमत 6,999 युआन (करीब 80,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के इस सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम की चीन में कीमत 6,999 युआन है
  • इसमें सेल्फ-क्लीनिंग फीचर भी है, जो विभिन्न बैक्टीरिया को मारता है
  • यह एयर कंडीशनर Mijia ऐप के जरिए रिमोट कंट्रोल प्रदान करता है
Xiaomi ने Mijia सेंट्रल एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जो कंपनी इस तरह का पहला प्रोडक्ट है। इसका मॉडल नेम Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP है। इसकी खासियत स्मिल और स्लीक डिजाइन और साथ ही दमदार पावर और कुछ एडवांस और स्मार्ट फीचर्स हैं। नया डिवाइस एक डायरेक्ट करंट मोटर का उपयोग करता है, जो अलग-अलग सेटिंग्स में समान वितरण के लिए 7-स्पीड एडजस्टेबल एयरफ्लो देता है। Xiaomi का दावा है कि इसमें सेल्फ-क्लीन फीचर भी मिलता है, जिससे विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया के खिलाफ 99% क्लीनिंग रेट मिलता है।

Xiaomi ने चीन में नया Mijia Central Air Conditioning Duct Machine 3HP किया और इसकी जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट के जरिए भी शेयर की। इस सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम की चीन में कीमत 6,999 युआन (करीब 80,000 रुपये) है, लेकिन ग्राहक प्री-ऑर्डर के दौरान 100 युआन (करीब 1,100 रुपये) की छूट प्राप्त कर सकते हैं। चीन में इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि Xiaomi इस एयर कंडीशनिंग सिस्टम को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं। बता दें कि अभी तक कंपनी ने अपने एक भी AC प्रोडक्ट को देश में लॉन्च नहीं किया है।

इस एयर कंडीशनर की खासियतों की बात करें, तो इसमें स्लिम डिजाइन मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें एक बड़े व्यास वाले फैन व्हील और मालिकाना ड्राइव एल्गोरिदम से लैस डीसी इन्वर्टर सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं। AC कमरे को केवल 40 सेकंड में तेजी से ठंडा करने और 80 सेकंड में गर्म करने में सक्षम है।
 

डिवाइस एक खास डायरेक्ट करंट मोटर मौजूद है, जो विभिन्न सेटिंग्स में समान वितरण के लिए 7-स्पीड एडजस्टेबल एयरफ्लो की पेशकश करती है। इसमें सेल्फ-क्लीनिंग फीचर के चलते विभिन्न बैक्टीरिया के खिलाफ 99% क्लीनिग रेट मिलता है।
Advertisement

स्मार्ट फीचर्स के लिए यह एयर कंडीशनर Mijia ऐप के जरिए रिमोट कंट्रोल प्रदान करता है, जिससे यूजर्स इसे मोबाइल फोन से ही ऑन/ऑफ कर सकते हैं और साथ ही सेटिंग्स को चेंज कर सकते हैं। यह तापमान को कंट्रोल करने की सुविधा भी देता है। ऐप से कनेक्ट करने पर यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह Xiaomi के AIoT इकोसिस्टम को भी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.