Xiaomi ने लॉन्च किया 30 सेकंड में कूलिंग करने वाला AC, स्मार्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत

एसी डिजाइन में स्लीक है और केवल 198mm प्रोफाइल में आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • इसमें थ्री-रो इवेपोरेटर सिस्टम मिलता है
  • इसमें हीट एक्सचेंज 7mm कॉपर ट्यूब के माध्यम से होता है
  • एसी में इन-हाउस Lingyun Smart Control Engine लगा है

Mijia Central Air Conditioner Pro में डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर लगा है

Photo Credit: xiaomiforall

Xiaomi ने स्मार्टहोम स्पेस में नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने नया Mijia Central Air Conditioner Pro पेश किया है। इसमें डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर लगा है और डुअल-रो कंडेंसर लगा है। इसमें थ्री-रो इवेपोरेटर सिस्टम मिलता है जो कि फास्ट और बेहतर कूलिंग कर सकता है। इसमें हीट एक्सचेंज 7mm कॉपर ट्यूब के माध्यम से होता है। इसमें कंपनी ने एल्युमीनियम के फिंस दिए हैं। यह एसी डिजाइन में स्लीक है और केवल 198mm प्रोफाइल में आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Mijia Central Air Conditioner Pro price

Mijia Central Air Conditioner Pro को चीन में प्री-ऑर्डर किया (via) जा सकता है। इसकी कीमत 7,999 युआन (लगभग 95,000 रुपये) है। इसे Xiaomi Youpin से बुक किया जा सकता है।  
Advertisement
 

Mijia Central Air Conditioner Pro Features

Mijia Central Air Conditioner Pro कंपनी का लेटेस्ट एसी है जो स्लीक डिजाइन में आता है। एसी का साइज 198mm है। कंपनी के अनुसार, यह 40-50 स्क्वायर मीटर यानी मध्यम आकार के घरों के लिए बेहतरीन कूलिंग कर सकता है। यह एक एनर्जी एफिशिएंट एसी है और कंपनी का दावा है कि यह एक साल के भीतर 2,389 kWh बिजली की बचत कर सकता है। इसमें डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर लगा है और डुअल-रो कंडेंसर लगा है। इसमें थ्री-रो इवेपोरेटर सिस्टम मिलता है जो कि फास्ट और बेहतर कूलिंग कर सकता है। इसमें हीट एक्सचेंज 7mm कॉपर ट्यूब के माध्यम से होता है। इसमें कंपनी ने एल्युमीनियम के फिंस दिए हैं।

यह Xiaomi के स्मार्ट होम ईकोसिस्टम के साथ पूरी तरह से जुड़ सकता है। एसी में इन-हाउस Lingyun Smart Control Engine लगा है। इसकी मदद से यह यूजर के डेली रूटीन को याद कर लेता है और रियल टाइम में सेटिंग्स को उसी के अनुसार बदलता रहता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 30 सेकंड में कूलिंग करना शुरू कर देता है। इसमें रडार सेंसर लगे हैं। इनकी मदद से यह 7 मीटर के दायरे में यूजर की पोजीशन का पता लगा सकता है और डायरेक्ट एयर-फ्लो वहीं पर दे सकता है। इसमें 7 तरह के फैन स्पीड हैं। एयर फ्लो के लिए भी तीन तरह के स्टाइल मिल जाते हैं। एसी HyperOS Connect के साथ काम कर सकता है। यह Mi Home ऐप की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें वॉयस कमांड सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.