Xiaomi ने MIJIA Anti Blue Light Glasses Pro 24 लेयर कोटिंग के साथ किए लॉन्च, जानें कीमत

इनके लेंस बनाने में हाई क्वालिटी पीसी मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 17:42 IST
ख़ास बातें
  • इनमें एडवांस्ड एंटी ब्लू लाइट फिल्म टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
  • इनके लेंस बनाने में हाई क्वालिटी पीसी मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है।
  • इनके टेम्पल बीटा टाइटेनियम एलॉय से बने हैं।

Xiaomi ने MIJIA Anti-Blue Light Glasses Pro नाम से नए चश्में लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने MIJIA Anti-Blue Light Glasses Pro नाम से नए चश्में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें तीन स्टाइल में पेश किया है। इनमें बीटा-टाइटेनियम टेम्पल यूज किए गए हैं। इनमें एडवांस्ड एंटी ब्लू लाइट फिल्म टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, इनका डिजाइन ऐसा है कि ये आंखों को होने वाली थकान से बचाते हैं और ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से भी बचाने में काफी कारगर हैं। यानी लम्बे समय तक किसी स्क्रीन को देखते रहने पर भी ये आंखों को कम से कम नुकसान पहुंचने देते हैं। इनके लेंस बनाने में हाई क्वालिटी पीसी मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। जो कि इन्हें टिकाऊ के साथ-साथ लाइटवेट भी बनाता है। 
 

Xiaomi MIJIA Anti-Blue Light Glasses Pro price

Xiaomi MIJIA Anti-Blue Light Glasses Pro की कीमत 219 युआन (लगभग 2500 रुपये) है। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इनकी उपलब्धता के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है। 
 

Xiaomi MIJIA Anti-Blue Light Glasses Pro specifications

जैसा कि नाम से पता चलता है, ये एंटी ब्लू लाइट ग्लासेस हैं जो खासतौर पर आंखों को नीली रोशनी से बचाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Xiaomi का कहना (via) है कि ये यूजर की आंखों को आमतौर पर मिलने वाले लेंसेस की तुलना में 10 गुना ज्यादा सुरक्षा प्रदान करते हैं। इनके टेम्पल बीटा टाइटेनियम एलॉय से बने हैं जो इनको मजबूत और जंग रोधी बनाते हैं। इनके लेंस बनाने में हाई क्वालिटी पीसी मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। जो कि इन्हें टिकाऊ के साथ-साथ लाइटवेट भी बनाता है। 

Xiaomi MIJIA Anti-Blue Light Glasses Pro को कंपनी ने तीन तरह के स्टाइल में पेश किया है। इसमें ब्रो फ्रेम, स्क्येअर फ्रेम, और राउंड फ्रेम शामिल है। यानी कि लगभग हर तरह के फेस टाइप पर ये सूट कर सकते हैं। लेंस के सरफेस पर 24 लेयर वाली कोटिंग मिलती है। इनमें से 20 लेयर खासतौर पर OAR एंटी रिफ्लेक्शन कोटिंग के साथ हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.