Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत

एसी में 9.8cc का कम्प्रेसर लगा है। इसमें डुअल-रो इवेपोरेटर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2026 12:03 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है।
  • एसी में 9.8cc का कम्प्रेसर लगा है।
  • यह 760 क्यूबिक मीटर हवा प्रतिघंटा फेंक सकता है।

Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 मॉडल 3 मिनट के फास्ट कूलिंग फीचर के साथ आता है।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने नया एसी मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 मॉडल है जो कि 3 मिनट के फास्ट कूलिंग फीचर के साथ आता है। इसका खास फीचर इसकी पावर सेविंग क्षमता को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है। एसी में 9.8cc का कम्प्रेसर लगा है। इसमें डुअल-रो इवेपोरेटर है। यह 108mm क्रॉस फ्लो फैन के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह 760 क्यूबिक मीटर हवा प्रतिघंटा फेंक सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 Price

Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 की कीमत 1899 युआन (लगभग 26800 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। एसी को JD.com (via)से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 30 मई से शुरू होगी। एसी को कंपनी ने फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया है।  

Advertisement

Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 Features

Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 का खास फीचर इसकी पावर सेविंग क्षमता को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है। एसी में 9.8cc का कम्प्रेसर लगा है। इसमें डुअल-रो इवेपोरेटर है। यह 108mm क्रॉस फ्लो फैन के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह 760 क्यूबिक मीटर हवा प्रतिघंटा फेंक सकता है। वहीं, एक स्टैंडर्ड रूम में लक्षित तापमान पर यह केवल तीन मिनट में पहुंच सकता है। यानी फास्ट कूलिंग फीचर से इसे लैस किया गया है। 

नया एसी कंपनी के मिजिया लिंग्यून कंट्रोल इंजन पर रन करता है। यह यूजर की आदतों के अनुसार कूलिंग और हीटिंग करना सीख सकता है। उदाहरण के लिए जब यूजर सोता है तो यह पावर सेव कर सकता है। वहीं, कमरे के तापमान को भी आरामदायक बनाए रख सकता है। 

Advertisement

एसी में ओवर द एयर अपडेट्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन डायग्नॉस्टिक सिस्टम दिया गया है। मेंटेनेंस के लिए ऐप खुद ही नोटिफिकेशन भेज सकता है। इसमें सेल्फ क्लीनिंग फंक्शन भी दिया गया है। यह बहुत कम शोर के साथ ऑपरेट कर सकता है जो 18dB तक बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.