Xiaomi स्मार्ट ट्रेडमिल रनिंग मोड्स और शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Mi Home Smart Treadmill में सात परतों का लचीला शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम है, जो रनिंग के दौरान यूजर्स के जोड़ों पर प्रभाव को कम करता है और आसान और सुरक्षित रनिंग अनुभव देने का वादा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मई 2023 21:24 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Home Smart Treadmill को चीन में लॉन्च किया गया है
  • चीन में इसकी कीमत 1,899 युआन (करीब 22,000 रुपये) है
  • इसे नोटबुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ डिजाइन किया गया है

Mi Home Smart Treadmill की कीमत 1,899 युआन (करीब 22,000 रुपये) है

Xiaomi के पास अपने घरेलू बाजार में प्रोडक्ट्स का बड़ा पोर्टफोलियो है। कंपनी ने कथित तौर पर अब इस पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है, जिसमें Mi Home Smart Treadmill शामिल है। प्रोडक्ट को चीन में लॉन्च किया गया है, जहां कंपनी ने हाल ही में नए एयर कंडिशनर के साथ-साथ कुछ अन्य होम अप्लायंस को भी पेश किया था। नए ट्रेडमिल में 640x460 mm साइज की रनिंग बेल्ट दी गई है, जो रनिंग के लिए पर्याप्त जगह देती है। कंपनी का कहना है कि इसमें सात परतों वाला एक लचीला शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम शामिल है, जो यूजर्स के जोड़ों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करता है।

IT Homes के अनुसार, Xiaomi Mi Home Smart Treadmill को चीन में लॉन्च किया गया है। देश में इसकी कीमत 1,899 युआन (करीब 22,000 रुपये) है और इसे JD.com पर बेचा जा रहा है।

खासियतों की बात करें, तो Xiaomi Mi Home Smart Treadmill को नोटबुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे छोटे अपार्टमेंट या तंग जगहों के लिए आदर्श बनाता है। इसका फुल ट्रैक डिजाइन और फिक्स्ड 4% इंक्लाइन अच्छी कसरत का अनुभव देने के बनाया है। ट्रेडमिल में एक रनिंग बेल्ट है जो 640x460 mm साइज की है।

इसमें सात परतों का लचीला शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम है, जो रनिंग के दौरान यूजर्स के जोड़ों पर प्रभाव को कम करता है और आसान और सुरक्षित रनिंग अनुभव देने का वादा करता है।
Advertisement

इसमें ब्रशलेस मोटर दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह लगभग 65 डेसिबल शोर के साथ चलती है। इसकी बदौलत ट्रेडमिल 15 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 220 किलो तक का भार संभाल सकती है। ट्रेडमिल, जिसका वजन लगभग 40 किलो है। यह फुल-हाउस डिवाइस इंटरकनेक्शन को भी सपोर्ट करती है। इसमें कुछ रनिंग मोड्स भी मिलते हैं, जिसमें हार्ट रेट कंट्रोल स्पीड रनिंग भी शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.