शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 में है वाई-फाई कनेक्टिविटी, दाम 9,999 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 नवंबर 2016 12:09 IST
ख़ास बातें
  • मी एयर प्यूरिफायर 2 में ट्रिपल लेयर फिल्टर दिया गया है
  • रीप्लेसमेंट फिल्टर की कीमत 2,499 रुपये है
  • एयर प्यूरिफायर मीडॉटकॉम और फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
याद दिला दें कि मी एयर प्यूरिफायर 2 पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था और यह पिछले प्यूरिफायर से कहीं ज्यादा दमदार और छोटा है। बात करें कीमत की तो एयर प्यूरिफायर 699 चीनी युआन (7,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 में एक ट्रिपल लेयर फिल्टर है। फिल्टर रिप्लेसमेंट के लिए 2,499 रुपये लगेंगे जिसे हर छह महीने पर बदलवाने की जरूरत पड़ेगी। ट्रिपल लेयर फिल्टर को 360 डिग्री फिल्टरिंग के लिए सिलिंड्रिकल शेप में फिट किया गया है। इसमें एक पेट पीईटी प्री-फिल्टर, एक ईपीए फिल्टर और एक एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर लगा हुआ है।

मी एयर प्यूरिफायर 2 को मी होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जाता है जो एंड्रॉयड व आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एयर प्यूरिफायर को वाई-फाई से कनेक्ट कर रिमोट एक्सेस कर सकते हैं। ऐप से कंट्रोल करने पर इसकी जानकारी परिवार के दूसरे सदस्यों से भी साझा की जा सकती है।
 

बात करें मी प्यूरिफायर 2 की तो यह एक ए4 पेपर साइज़ के बराबर है। और इसमें ट्रिपल फिल्टर प्रोटेक्शन फ़ीचर है। कंपनी का दावा है कि मी एयर प्यूरिफायर 2 में 406 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा तक क्लीन एयर डिलावरी रेट दिया गया है। यह 48 स्क्वायर मीटर का एरिया कवर कर सकता है। मी एयर प्यूरिफायर 2 का डाइमेंशन 520x240x240 मिलीमीटर और वज़न 4.8 किलोग्राम है। यह प्यूरिफायर वाई-फाई (802.11 एन) इनेबल्ड है और यह आपके घर के वाई-फाई से कनेक्ट हो सकता है।
Advertisement

एयर प्यूरिफायर ऑटो, नाइट (स्लीप) और मैनुअल तीन मोड पर काम करता है। मी होम ऐप घर की रियल टाइम एयर क्वालिटी भी मॉनिटर करता है।
Advertisement

कंपनी ने मीयूआई 8 वेदर ऐप को भी अपडेट किया है और यह फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है। लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में यह मीयूआई 8 यू़ज़र के लिए जारी किया जाएगा। वेदर ऐप में भारत के लिए रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.