फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च

Xiaomi ने Ice Cream लॉन्च की है, जिसे Standard, Pro और Max वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Standard, Pro और Max वेरिएंट में Ice Cream लॉन्च
  • कीमत 5.99 युआन से शुरू, कुकीज के साथ अलग वेरिएंट
  • लॉन्च के बाद Ice Cream सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हुई

Photo Credit: MyDrivers

Xiaomi ने एक बार फिर अपने अनोखे प्रोडक्ट लॉन्च से सबको चौंका दिया है। कंपनी ने इस बार कोई स्मार्टफोन या गैजेट नहीं, बल्कि अपना खुद का “Ice Cream” लॉन्च किया है। खास बात यह है कि Xiaomi ने इसे भी अपने टेक स्टाइल में Standard, Pro और Max वेरिएंट्स में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोडक्ट उसके 2026 Values Conference के दौरान पेश किया गया और लॉन्च के बाद तेजी से चर्चा में आ गया।

Xiaomi Ice Cream की कीमत 5.99 युआन (करीब 82 रुपये) से शुरू होती है, जो Standard वेरिएंट के लिए है। Pro वेरिएंट की कीमत 6.99 युआन (करीब 96 रुपये) रखी गई है, जिसमें एक कुकी मिलती है। वहीं Max वेरिएंट 8.99 युआन (करीब 123 रुपये) में आता है, जिसमें तीन कुकीज दी जाती हैं। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोडक्ट फिलहाल उसकी कैफेटेरिया में उपलब्ध है और लॉन्च के तुरंत बाद ही इसका स्टॉक खत्म (via MyDrivers) हो गया।

Advertisement

इस आइसक्रीम को Xiaomi के कैफेटेरिया के शेफ Bing Jiabao ने तैयार किया है। कंपनी के अनुसार, इसकी रेसिपी मिलेट (बाजरा) से इंस्पायर्ड है, जो Xiaomi की ब्रांडिंग का भी हिस्सा रहा है। इस आइसक्रीम को बनाने के लिए मिलेट को पहले स्टीम किया जाता है, फिर उसे पेस्ट में बदलकर दूध के साथ मिक्स किया जाता है और ऊपर से मिलेट ग्रेन टॉपिंग दी जाती है।

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोडक्ट को तैयार करने में तीन अलग-अलग वर्जन पर काम किया गया, जिसके बाद फाइनल रेसिपी तैयार हुई। Xiaomi का दावा है कि इस प्रोसेस के जरिए मिलेट का फ्लेवर बेहतर तरीके से सामने आता है।

Xiaomi की कैफेटेरिया 2015 से इन-हाउस ऑपरेट होती है, जहां काम करने वाले सभी शेफ और स्टाफ कंपनी के कर्मचारी होते हैं और उन्हें बाकी कर्मचारियों की तरह ही सुविधाएं मिलती हैं।

Advertisement

लॉन्च के बाद यह Xiaomi Ice Cream सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, जहां कई यूजर्स ने मजाक में “Ultra वर्जन” या “Youth Edition” की भी मांग कर दी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.