Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर्स वाला 560L फ्रेंट डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च, 10 दिन तक फ्रेश रहेगा खाना!

Mijia Refrigerator Pro Micro-Ice Fresh French 560L को खास Micro-Ice Fresh Technology, डुअल कूलिंग, -30°C क्विक फ्रीजिंग और AI स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 11:03 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है Micro-Ice Fresh Technology, जो मीट को 10 दिन तक फ्रेश रख सकता है
  • NFC फूड लॉगिंग, AI पावर शेड्यूलिंग, HyperOS कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद
  • कीमत: ¥7,999, लेकिन लॉन्च ऑफर में ¥6,399 में रहेगा उपलब्ध

लॉन्च ऑफर के तहत Mijia Refrigerator Pro Micro-Ice Fresh French 560L 6,399 युआन में उपलब्ध होगा

Photo Credit: Xiaomi

चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने होम अप्लायंसेज सेगमेंट में अपना पहला हाई-एंड फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका नाम Mijia Refrigerator Pro Micro-Ice Fresh French 560L रखा है। इसकी कीमत 7,999 युआन (लगभग 99,000 रुपये) रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत यह 6,399 युआन (लगभग 79,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। इसमें 360 लीटर रेफ्रिजरेशन और 200 लीटर फ्रीजिंग स्पेस दिया गया है। साथ ही इसमें नैनो ब्लू लाइट स्टरलाइजेशन और आयन प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो 99.999% E.coli, बैक्टीरिया, वायरस, पेस्टीसाइड रिजिड्यू और बदबू को खत्म करने का दावा करता है।

Xiaomi Mijia Refrigerator Pro Micro-Ice Fresh French 560L को दो रंगों - आइस क्रिस्टल व्हाइट और स्टार सिल्वर में खरीदा जा सकता है। नया रेफ्रिजरेटर 560 लीटर की बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है, जिसमें 360 लीटर रेफ्रिजरेशन और 200 लीटर फ्रीजिंग स्पेस दिया गया है। इसमें डुअल कूलिंग सिस्टम है, जो अलग-अलग इवापोरेटर और फैन के जरिए हर सेक्शन को कूल करता है। इस सेटअप से एनर्जी एफिशिएंसी बढ़ती है और गंध मिक्स होने की समस्या नहीं होती। कंपनी ने इसमें अल्ट्रा-प्रिसाइज टेम्परेचर कंट्रोल दिया है, जो मेन कंपार्टमेंट में ±0.5°C और माइक्रो-आइस स्टोरेज एरिया में ±0.1°C तक सटीक रहता है। 

Advertisement

रेफ्रिजरेटर की सबसे खास टेक्नोलॉजी है Xiaomi की खुद की Micro-Ice Fresh Technology। इसके जरिए मांस को सब-जीरो टेंपरेचर पर बिना फ्रीज किए स्टोर किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इससे मांस 10 दिन तक फ्रेश रहता है, जूस लॉस सिर्फ 2.89% तक सीमित रहता है, साथ ही 14.55% ज्यादा टेंडरनेस और 22.74% ज्यादा उमामी फ्लेवर मिलता है।

इसके अलावा यह मॉडल -30°C क्विक फ्रीजिंग फीचर सपोर्ट करता है, जो न्यूट्रिशन को तेजी से लॉक कर देता है। वेजिटेबल और फ्रूट्स के लिए इसमें वॉटर-मॉलिक्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जिससे नमी बरकरार रहती है और ये 7 दिन तक फ्रेश रहते हैं। साथ ही इसमें नैनो ब्लू लाइट स्टरलाइजेशन और आयन प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो 99.999% E.coli, बैक्टीरिया, वायरस, पेस्टीसाइड रिजिड्यू और बदबू को खत्म करने का दावा करता है।

फ्रीजर सेक्शन में फुल-पाथ एंटीबैक्टीरियल आइस-मेकिंग सपोर्ट है। यह सिर्फ 55 मिनट में 1.22 किलो आइस तैयार कर सकता है। इसके कंपोनेंट्स आसानी से हटाए जा सकते हैं ताकि डीप क्लीनिंग हो सके। साथ ही इसमें 3 मिनट का ऑटो-क्लीनिंग मोड भी है।

Advertisement

पावर एफिशिएंसी की बात करें तो यह फ्रिज सिर्फ 31 dB नॉइज लेवल पर काम करता है और लेवल-1 एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है। स्मार्ट फीचर्स में यह रेफ्रिजरेटर Xiaomi HyperOS से कनेक्ट होता है। इसमें NFC फूड लॉगिंग, वॉयस/मैनुअल इन्वेंट्री इनपुट, एक्सपायरी रिमाइंडर और AI पावर शेड्यूलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह खुद भारी टास्क्स को ऑफ-पीक घंटों में शिफ्ट कर देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.