टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने Mijia Electric Toothbrush 2 Pro चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग, प्रेशर अलर्ट और USB Type-C चार्जिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2026 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Electric Toothbrush 2 Pro की शुरुआती कीमत 179 युआन रखी गई है
  • टूथब्रश में कलर डिस्प्ले और रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग फीचर मिलता है
  • कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक चार्ज पर 190 दिन चलेगी

Xiaomi के नए स्मार्ट टूथब्रश में कलर डिस्प्ले और 190 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपना नया Electric Toothbrush Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश कलर डिस्प्ले, अपग्रेडेड ब्रश हेड और नए Sonic Vibration Motor 2.0 के साथ आया है। इसकी खासियत है कि यह ब्रश करते समय रियल टाइम में यूजर्स को सफाई से जुड़ी जानकारी देता है। इसमें टूथब्रशिंग का टाइम और मुंह के किन हिस्सों की सफाई हुई है, इसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देती है। इसके अलावा, इसमें दो तरफ से प्रेशर अलर्ट और 190 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।

Xiaomi Mijia Electric Toothbrush 2 Pro को चीन में 249 युआन (करीब 3,500 रुपये) की रिटेल कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी क्राउडफंडिंग सेल के दौरान शुरुआती कीमत 179 युआन (करीब 2,500 रुपये) रखी है। फिलहाल कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश की ग्लोबल उपलब्धता या भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

Xiaomi के इस नए इलेक्ट्रिक टूथब्रश में Sonic Vibration Motor 2.0 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोटर दांतों पर जमा प्लाक को हटाने में मदद करती है। इसमें अलग-अलग ब्रशिंग मोड के हिसाब से कई वाइब्रेशन पैटर्न दिए गए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने इसके ब्रश हेड को भी अपग्रेड किया है। इसमें ऑल-अराउंड शॉक एब्जॉर्बिंग स्ट्रक्चर दिया गया है, जो सॉफ्ट रबर मटेरियल से बना है। इसका फ्लेक्सिबल डिजाइन ब्रश के ब्रिसल्स को दांतों की बनावट के हिसाब से एडजस्ट करने में मदद करता है।

इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले भी दी गई है, जो ब्रश करते समय रियल टाइम में सफाई की जानकारी दिखाती है। स्क्रीन पर ब्रशिंग टाइम और कवरेज एरिया देखा जा सकता है। अगर यूजर मुंह के किसी हिस्से की सफाई करना भूल जाता है या पर्याप्त समय तक ब्रश नहीं करता है, तो स्क्रीन पर अलर्ट दिखाई देता है। इसमें डिफॉल्ट ब्रशिंग सेशन 4 मिनट का रखा गया है। इस तरह यूजर्स को यह समझने में मदद मिलती है कि उन्होंने दांतों की सफाई ठीक से की है या नहीं।

Xiaomi Mijia Electric Toothbrush 2 Pro में टू-वे प्रेशर अलर्ट फीचर दिया गया है। इसके जरिए टूथब्रश यूजर को बताता है कि वह दांतों पर ज्यादा या कम दबाव डाल रहा है। इसके लिए ब्रश पर इंडिकेटर लाइट दी गई है। अगर यूजर जरूरत से ज्यादा प्रेशर लगाता है, तो टूथब्रश अपने आप वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी कम कर देता है। इससे दांतों और मसूड़ों पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो Xiaomi का दावा है कि Mijia Electric Toothbrush 2 Pro एक बार फुल चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकता है। इसे चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है और फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे लगते हैं। इसके अलावा, टूथब्रश को IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि इसे पानी से धोकर साफ किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.