Xiaomi 6A USB-A to USB-C डाटा केबल हुई पेश, 120W फास्ट चार्जिंग का करेगी सपोर्ट

Xiaomi चार्जर के साथ जोड़े जाने पर केबल 120W तक पावर प्रदान कर सकती है। केबल अपने 6A करंट आउटपुट के साथ चार्जिंग बूस्ट प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2024 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi 6A नाम का नया USB-A से USB-C डाटा केबल लॉन्च किया है।
  • Xiaomi 6A USB-A to USB-C Data Cable की कीमत 49 युआन (लगभग 564 रुपये) है।
  • Xiaomi चार्जर के साथ जोड़े जाने पर केबल 120W तक पावर प्रदान कर सकती है।

Xiaomi 6A केबल 120W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi 6A नाम का नया USB-A से USB-C डाटा केबल लॉन्च किया है। Xiaomi चार्जर के साथ जोड़े जाने पर केबल 120W तक पावर प्रदान कर सकती है। डिजाइन के मामले में केबल स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन से तैयार किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi 6A USB-A to USB-C Data Cable के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 6A USB-A to USB-C Data Cable Price


Xiaomi 6A USB-A to USB-C Data Cable की कीमत 49 युआन (लगभग 564 रुपये) है। यह केबल बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।


Xiaomi 6A USB-A to USB-C Data Cable Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi चार्जर के साथ जोड़े जाने पर केबल 120W तक पावर प्रदान कर सकती है। केबल अपने 6A करंट आउटपुट के साथ चार्जिंग बूस्ट प्रदान करता है। कंपेटिबिलिटी के मामले में Xiaomi 6A केबल को कई प्रकार के डिवाइसेज के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, वियरेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जिससे यह कई गैजेट वाले यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन जाता है।

डिजाइन के मामले में केबल स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन से तैयार किया गया है। यह मैटेरियल कंफर्टेबल ग्रिप प्रदान करता है, उलझने से बचाता है और स्टोर करना आसान हो जाता है। Xiaomi का दावा है कि केबल फोन की तरफ 10 हजार से ज्यादा प्लगिंग और अनप्लगिंग साइकल प्रदान कर सकता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Xiaomi 6A केबल 480Mbps डाटा ट्रांसमिशन स्पीड भी प्रदान करता है, जिससे डिवाइसेज के बीच आसान फाइल ट्रांसफर हो जाता है। 2-मीटर लंबाई के साथ केबल यूजर्स के डिवाइस को कंफर्टेबल डिस्टेंस से चार्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करता है, जिससे पावर आउटलेट के पास होने की जरूरत खत्म हो जाती है। Xiaomi का कहना है कि सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए केबल की मजबूती से टेस्टिंग की गई है। इसमें नेशनल और इंडस्ट्री लेवल सेफ्टी और सर्टिफिकेशन प्रोसेस शामिल हैं।
Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि Xiaomi की वेबसाइट यह साफ नहीं किया गया है कि कौन से चार्जर USB-A पोर्ट के साथ इस फुल 120W कैपेसिटी का सपोर्ट करते हैं। वर्तमान में उनके 120W+ चार्जर में से सिर्फ दो में USB-A पोर्ट है, जिसमें 120W GaN चार्जर और 140W GaN तीन-पोर्ट चार्जर शामिल हैं। केबल तीन कलर ऑप्शन व्हाइट, पर्पल और ब्लू कलर्स में आता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 6A

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
  2. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
  3. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  4. Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
  2. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  3. NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स
  4. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
  5. स्कैम कॉल पर होगी बड़ी कार्रवाई, AI रखेगा नजर, TRAI का बड़ा कदम
  6. 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
  7. भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
  8. Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें
  9. मची है लूट! 28 हजार रुपये से सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 सीरीज का फ्लैगशिप फोन
  10. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.