Xiaomi ने लॉन्च किया हाई-स्पीड चार्जिंग सपोर्ट वाला 14,000mAh पावर बैंक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Powerbank 25000 212W को Youpin पर 499 युआन (करीब 5,900 रुपये) में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 19:31 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Powerbank 25000 212W की कीमत 499 युआन (करीब 5,900 रुपये) है
  • इसे चीन में Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है
  • Xiaomi Powerbank 25000 212W में आकर्षक ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने नए 14,000mAh पावर बैंक को Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। इसका मॉडल नेम Xiaomi Powerbank 25000 212W है। नाम से पता चलता है कि पावर बैंक जबरदस्त चार्जिंग क्षमता के साथ आता है। इसमें पारदर्शी डिजाइन मिलता है, जो इसके इंटरनल कंपोनेंट को दिखाता है। इसमें 212W के टोटल मैक्सिमम आउटपुट के साथ तीन यूएसबी पोर्ट (दो USB-C और एक USB-A) हैं, जो एक साथ हाई-स्पीड चार्जिंग देने में सक्षम हैं। स्टैंडआउट USB-C पोर्ट 140W पर पावर डिलीवरी 3.1 (PD 3.1) को भी सपोर्ट करता है, जो MacBook Pro जैसे डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देता है। मैक्सिमम कंपेटिबिलिटी के लिए यह QC 3.0, Samsung AFC, Huawei FCP और Apple 2.4A जैसे फास्ट-चार्जिंग प्रोटोकॉल सपोर्ट करता है।

Xiaomi Powerbank 25000 212W को Youpin पर 499 युआन (करीब 5,900 रुपये) में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कैंपेन कल, यानी 4 सितंबर से शुरू होगा।

Xiaomi Powerbank 25000 212W में आकर्षक ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलता है। इसके फ्रंट से अंदर के कंपोनेंट को देखा जा सकता है। हालांकि, अन्य हिस्से अपारदर्शी हैं और काले रंग के हैं। पावर बैंक की क्षमता 14,000mAh है। पावर बैंक तीन यूएसबी पोर्ट मिलते हैं, जिनमें दो यूएसबी-सी और एक यूएसबी-ए है, जो कुल 212W का आउटपुट देने में सक्षम हैं। 

यह तीन उपकरणों को एक साथ हाई स्पीड पर चार्ज करने का दावा करता है, जिसमें 65W, 27W और 120W शामिल है। मेन USB-C पोर्ट (C1) 140W के मैक्सिमम आउटपुट के साथ पावर डिलीवरी 3.1 (PD 3.1) को सपोर्ट करता है, जो इसे MacBook Pro जैसे डिवाइस को चार्ज करने के लिए उपयुक्त बनाता है। 

Xiaomi फोन 120W तक चार्जिंग का उपयोग कर सकते हैं और कंपनी का दावा है कि इस पावर बैंक का यूज करके Xiaomi 14 Pro को केवल 20 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। दूसरा USB-C पोर्ट (C2) 45W प्रदान करता है, जबकि USB-A पोर्ट 120W तक पहुंचता है।
Advertisement

Xiaomi ने QC 3.0, Samsung AFC, Huawei FCP और Apple 2.4A सहित कई फास्ट-चार्जिंग प्रोटोकॉल के साथ कंपेटिबिलिटी का ख्याल भी रखा है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Powerbank 25000 212W में सुरक्षा की 9 लेयर्स शामिल हैं। इसकी 90.8Wh क्षमता एयरलाइन कैरी-ऑन नियमों की सीमा के भीतर है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Powerbank, Xiaomi 14000mAh Powebank
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  3. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  5. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  6. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  7. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  9. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.