20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स

इसमें एक USB-A पोर्ट मिलता है, और दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 18:16 IST
ख़ास बातें
  • पावरबैंक में 10,000mAh कैपिसिटी के दो सैल लगे हैं।
  • इसे सेफ्टी के लिए कठिन सुरक्षा परीक्षणों से गुजारा गया है।
  • इसमें एक USB-A पोर्ट मिलता है, और दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं।

20000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ Xiaomi ने नया पावरबैंक मार्केट में लॉन्च किया है।

Photo Credit: ITHome

20000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ Xiaomi ने नया पावरबैंक मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 22.5W चार्जिंग आउटपुट दी गई है। Xiaomi ने इसे पोर्टेबल चार्जर्स के सेग्मेंट में पेश किया है। कंपनी के अनुसार,  यह चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाला पहला पावर बैंक है। इसमें 10,000mAh के दो बैटरी सेल लगे हैं। Xiaomi का कहना है कि पावरबैंक को कठिन सुरक्षा परीक्षणों से गुजारा गया है। इसमें 4mm सुईं भेदन, 135 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर टेस्ट, सामान्य वोल्टेज से 1.3 गुना अधिक वोल्टेज पर ओवरचार्ज टेस्ट और लगभग 1.3 टन फोर्स का इस्तेमाल करके कम्प्रेशन टेस्ट भी किया गया है। 

Xiaomi Power Bank 20000 22.5W Price

Xiaomi Power Bank 20000 22.5W को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 149 युआन (लगभग 2100 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ITHOme के अनुसार, सेल 22 जुलाई से शुरू होगी। 

Advertisement

Xiaomi Power Bank 20000 22.5W Specifications

Xiaomi Power Bank 20000 22.5W कंपनी का नया पावरबैंक है जो 22.5W चार्जिंग के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन केबल दी गई है। पावरबैंक में 10,000mAh कैपिसिटी के दो सैल लगे हैं। इसमें एक USB-A पोर्ट मिलता है, और दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं। केबल के साथ कंपनी ने इसमें स्मार्ट मैनेजमेंट फीचर्स भी दिए हैं। यूजर्स इसकी बैटरी हेल्थ चेक कर सकते हैं। वहीं, बैटरी के बारे में अन्य जानकारी भी जुटा सकते हैं। 

इसकी ड्यूरेबिलिटी को लेकर कंपनी ने बड़े दावे किए हैं। ब्रांड का कहना है कि इसे सेफ्टी के लिए कठिन सुरक्षा परीक्षणों से गुजारा गया है। इसमें 4mm नीडल पेनिट्रेशन, 135 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर टेस्ट, सामान्य वोल्टेज से 1.3 गुना अधिक वोल्टेज पर ओवरचार्जिंग और लगभग 1.3 टन फोर्स का इस्तेमाल करके कम्प्रेशन टेस्ट भी किया गया है। इसके साथ ही 300 साइकल का एजिंग टेस्ट भी किया गया है। 

Advertisement

उपलब्ध जानकारी के अनुसार चीन में 1 अप्रैल 2027 से नए सेफ्टी मानक लागू होने जा रहे हैं। इनके मुताबिक पावर बैंक में हीट प्रोटेक्शन, ओवरचार्जिंग, क्रशिंग, और लिथियम बिल्डअप के लिए प्रोटेक्शन होना जरूरी है। लिथियम बिल्डअप बार-बार चार्जिंग से पैदा होता है जिससे कि शॉर्ट सर्किट का खतरा पैदा होता है। नए पावरबैंक में इन सभी सुरक्षा मानकों का होना जरूरी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.