XElectron ने आज भारतीय बाजार में अपना नया डिजिटल फोटो फ्रेम XElectron 15.6-inch Large Digital Photo Frame लॉन्च कर दिया है।
XElectron 15.6 inch Large Digital Photo Frame
Photo Credit: XElectron
XElectron ने आज भारतीय बाजार में अपना नया डिजिटल फोटो फ्रेम XElectron 15.6-inch Large Digital Photo Frame लॉन्च कर दिया है। यह फोटो फ्रेम फुल एचडी आईपीएस टचस्क्रीन प्रदान करता है, जिससे फोटो को देखने का बेहतरीन व्यू मिलता है। इसके अलावा वुडन लुक घर के एस्थेटिक को भी शानदार बनाता है। इस फ्रेम को यूजर्स ऐप के जरिए अपने फोन से ही इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही साथ फोटो और वीडियो को शेयर कर सकते हैं। यहां हम आपको XElectron डिजिटल फोटो फ्रेम के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
XElectron 15.6 inch Large Digital Photo Frame की कीमत ₹11,990 है, लेकिन यह फेस्टिव ऑफर में ₹10,990 हो जाती है। यह डिवाइस बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 1 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी प्रदान करती है।
XElectron 15.6 inch Large Digital Photo Frame में वुड लुक बेजेल्स डिजाइन दिया गया है। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी आईपीएस टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है, जिससे इसमें फोटो को अपडेट किया जाता है। इस डिवाइस के साथ Frameo ऐप का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स कई फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं और दूर से बैठे-बैठे फोटो और वीडियो को शेयर कर सकते हैं। इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे यह 80 हजार फोटो का सपोर्ट करता है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, इसके अलावा यूएसबी टाइप ए और यूएसबी टाइप बी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी