300 KM रेंज वाली Wuling Air EV मिनी इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, जानें इसकी खासियतें

Wuling Air EV कुछ हद तक Hong Guang Mini EV की तरह है, लेकिन इसके डिजाइन में कई अंतर साफ देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2022 21:25 IST
ख़ास बातें
  • Wuling Air EV को इंडोनेशिया में पेश किया गया है
  • इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी को शामिल किया गया है
  • कंपनी का दावा है कि यह 100 km/hr की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है

Wuling Air EV की टॉप स्पीड 100 km/hr

GM की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांच Wuling ने इंडोनेशिया में Air EV माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार की घोषणा की है। इस इलेक्ट्रिक कार को SAIC-GM-Wuling पार्टनरशिप (SGMW) द्वारा बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक माइक्रो कार की सिंगल चार्ज रेंज 300 km बताई गई है। पावर के मामले में भी यह दमदार है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक माइक्रो कार 100 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

Wuling Air EV को इंडोनेशिया में पेश किया गया है। Gizmochina के अनुसार, यह नवंबर 2022 में बाली में होने वाले G20 Summit के लिए आधिकारिक कार पार्टनर है। Wuling Air EV इंडोनेशिया में 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी। उम्मीद की जा रही है कि इंडोनेशिया के बाद यह इलेक्ट्रिक कार चीन में पेश की जाएगी। पब्लिकेशन का अनुमान है कि इंडोनेशिया में Wuling Air EV की कीमत डॉलर के हिसाब से $8,250 से $9,745 के बीच हो सकती है।

Wuling Air EV कुछ हद तक Hong Guang Mini EV की तरह है, लेकिन इसके डिजाइन में कई अंतर साफ देखने को मिलते हैं। Wuling Air EV इलेक्ट्रिक कार Hong Guang Mini EV की तुलना में अधिक प्रीमियम लगती है। यह ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर आधारित है और कुछ अच्छे फीचर्स के साथ आती है।

Wuling Air EV के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 40HP फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक माइक्रो कार 100 किमी / घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी को शामिल किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में लगभग 300km की जबरदस्त रेंज देगी। हालांकि, माइक्रो ईवी के बैटरी पैक की क्षमता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसका डाइमेंशन 117 x 59.3 x 64.2 इंच है। दो व्हीलबेस वेरिएंट क्रमशः चार-सीट और दो-सीट मॉडल में आएंगे। व्हीलबेस या तो 79.1 इंच या 64.4 इंच होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Wuling Air EV, Electric car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  2. अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
  3. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  4. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.