WPL 2023: कल ओपनिंग सेरेमनी और पहले मैच के साथ शुरू होगा WPL, ऐसे देखें लाइव

WPL 2023: WPL की ओपनिंग सेरेमनी शनिवार, 4 मार्च को शाम 5:30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • कल ओपनिंग सेरेमरी के बाद, लीग का पहला मैच होगा
  • पहला मैच Mumbai Indians और Gujarat Titans के बीच होगा
  • 4 मार्च को शाम 5:30 बजे शुरू होगा WPL

WPL 2023: WPL को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा

वूमेन प्रीमियर लीग (WPL 2023) का आगाज कल, शनिवार 4 मार्च को होगा। लीग का पहला सीजन 26 मार्च तक मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। ज्यादातर बड़े टूर्नामेंट की तरह ही इस वूमेन प्रीमियर लीग (Women's Premier League) की शुरुआत भी ओपनिंग सेरेमनी से होगी, जो लीग के पहले दिन, यानी कल आयोजित होगी। लीग में पांच टीम्स हैं, जिनके बीच 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ खेले जाएंगे।

कल ओपनिंग सेरेमरी के बाद, लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (Mumbai Indians vs Gujarat Titans WPL) के बीच खेला जाएगा। यदि आप भी WPL की ओपनिंग सेरेमनी देखना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी टाइमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स नीचे बता रहे हैं।
 

कब और कहां होगी वूमेन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी?

WPL की ओपनिंग सेरेमनी शनिवार, 4 मार्च को शाम 5:30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में शुरू होगी।
 

कब और कहां होगा वूमेन प्रीमियर लीग का पहला मैच?

WPL का ओपनिंग (पहला) मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार, 4 मार्च को शाम 7:30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में शुरू होगा।
 

कहां देख सकते हैं वूमेन प्रीमियर लीग?

WPL के उद्घाटन समारोह से लेकर होने वाले सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देखी जा सकती है। इसके अलावा, टीवी पर समारोह और सभी मैचों को Sports 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
Advertisement

बता दें कि इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे लाइव परफॉर्म देते हुए नजर आएंगे। इनमें कृति सेनन (Kriti Sanon), एपी ढिल्लों (AP Dhillon) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम शामिल है। जैसा कि हमने बताया, WPL में 5 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। स्मृति मंधाना ऑक्सन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरू ने 3.4 करोड़ में टीम में शामिल किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.