CES 2026: Wi-Fi 7 लिया नहीं और आ गया Wi-Fi 8, बिजली की रफ्तार से इंटरनेट और स्ट्रॉन्ग स्टेबिलिटी का वादा!

CES 2026 में Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी की झलक मिली है, जो Wi-Fi 7 से ज्यादा स्टेबल और एफिशिएंट कनेक्टिविटी देने का दावा करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Wi-Fi 8 अभी ऑफिशियल स्टैंडर्ड नहीं बना
  • Wi-Fi 7 जैसी स्पीड, लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी का दावा
  • Wi-Fi 7 जैसी स्पीड, लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी का दावा

CES 2026 में Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी की पहली झलक देखने को मिली

Photo Credit: Unsplash

CES 2026 में जहां एक तरफ नए TV डिस्प्ले, AI गैजेट्स और ह्यूमनॉइड रोबोट्स चर्चा में रहे, वहीं एक ऐसी टेक्नोलॉजी भी सामने आई, जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। हम Wi-Fi 8 की बात करे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि Wi-Fi 7 को आए अभी ज्यादा वक्त भी नहीं हुआ और ज्यादातर यूजर्स ने अब तक अपने राउटर्स अपग्रेड भी नहीं किए हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनियों ने अगली जेनरेशन Wi-Fi टेक्नोलॉजी की झलक दिखानी शुरू कर दी है।

Wi-Fi 8 का फोकस सिर्फ स्पीड बढ़ाने पर नहीं होगा। दावा किया जा रहा है कि यह Wi-Fi 7 जैसी ही टॉप स्पीड देगा, लेकिन कनेक्टिविटी, स्टेबिलिटी और पावर एफिशिएंसी के मामले में इसे बेहतर बनाया जाएगा। शुरुआती डेमो में यह भी दिखाया गया कि Wi-Fi 8 डिवाइसेस राउटर से दूर होने पर भी ज्यादा स्टेबल कनेक्शन बनाए रख सकते हैं, जिससे स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और मल्टी-डिवाइस घरों में नेटवर्क ड्रॉप की समस्या कम हो सकती है।

तुलना करें तो Wi-Fi 7 पहले ही 46Gbps तक की थ्योरिटिकल स्पीड, लो लेटेंसी और Multi-Link Operation जैसे फीचर्स ऑफर करता है, जिसमें डिवाइस एक साथ 2.4GHz, 5GHz और 6GHz बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में Wi-Fi 7 खुद में एक बड़ा अपग्रेड है, लेकिन Wi-Fi 8 कथित तौर पर इसे ज्यादा भरोसेमंद और एफिशिएंट बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

CES 2026 में Asus ने अपना ROG NeoCore Wi-Fi 8 राउटर कॉन्सेप्ट दिखाया। कंपनी का दावा है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन Wi-Fi 7 जैसी स्पीड देगा, लेकिन नेटवर्क कंजेशन और लेटेंसी को और बेहतर तरीके से हैंडल करेगा। वहीं Broadcom ने भी Wi-Fi 8 के लिए नए चिप्स पेश किए हैं, जो आने वाले होम राउटर्स और गेटवे डिवाइसेस में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

इसके अलावा MediaTek ने अपनी Filogic 8000 सीरीज Wi-Fi 8 चिप्स की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि ये चिप्स सिर्फ राउटर्स तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टीवी और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स तक Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी पहुंचाएंगे। शुरुआती डिवाइसेस इसी साल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

फिलहाल Wi-Fi 8 को लेकर यह साफ कर दिया गया है कि इसे अभी तक Wi‑Fi Alliance से ऑफिशियल स्टैंडर्ड अप्रूवल नहीं मिला है। इसके बावजूद CES 2026 में कई टेक कंपनियों ने Wi-Fi 8 से जुड़े हार्डवेयर और कॉन्सेप्ट डिवाइसेस शोकेस किए, जिससे यह साफ हो गया है कि इंडस्ट्री पहले से ही अगले बड़े अपग्रेड की तैयारी में जुट चुकी है।

हालांकि, वर्ज की रिपोर्ट बताती है कि एक्सपर्ट्स का मानना है Wi-Fi 8 को फॉर्मल स्टैंडर्ड बनने में अभी वक्त लगेगा और यह प्रक्रिया 2028 के आसपास पूरी हो सकती है। इसके बावजूद कुछ कंपनियां ड्राफ्ट स्टैंडर्ड के आधार पर इस साल के अंत तक Wi-Fi 8 राउटर्स बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अगर भविष्य में Wi-Fi 7 और शुरुआती Wi-Fi 8 राउटर के बीच ऑप्शन  मिले, तो कई यूजर्स के लिए Wi-Fi 8 ज्यादा लॉन्ग-टर्म चॉइस साबित हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CES 2026, wireless technology, networking news
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.