सरकार क्यों चाहती है AC का तापमान 20°C से कम न हो पाएंं? इन देशों में पहले से हैंं ये नियम....

एयर कंडीशनर के तापमान को लेकर भारत सरकार एक नया नियम बनाने का प्लान कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2025 13:58 IST
ख़ास बातें
  • इटली में सार्वजनि जगहों पर AC के तापमान पर लिमिट लगाई हुई है।
  • स्पेन में सार्वजनिक स्थानों पर AC को 27°C से कम नहीं कर सकते हैं।
  • ग्रीस में सार्वजनिक इमारतों में AC को 27°C से कम नहीं कर सकते हैं।

एयर कंडीशनर को सेट तापमान पर चलाने पर एनर्जी की बचत होती है।

Photo Credit: Pexels/Max Vakhtbovycn

New AC Rules: एयर कंडीशनर के तापमान को लेकर भारत सरकार एक नया नियम बनाने का प्लान कर रही है। इस नियम से एयर कंडीशनर कितना ठंडा कर पाएगा यह एक तय स्टैंडर्ड पर काम करेगा। इस नियम के लागू होने के बाद एसी के तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं कर पाएंगे और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे। अब बात यह हो रही है कि आखिर भारत सरकार को ऐसा नियम लाने की जरूरत क्यों पड़ रही है। भारत सरकार में क्रेंदीय ऊर्जा मंत्री और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह बिजली की बचत और भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को नियंत्रित करने के लिए यह एक प्रयास है। यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में एसी का तापमान को लेकर नियम बनाए गए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।


इन देशों में भी हैं AC तापमान के नियम


जापान, इटली, स्पेन और साउथ कोरिया जैसे देशों में एसी के तापमान को लेकर सख्त नियम हैं। भारत एनर्जी की बचत और वातावरण के लिए सख्त नियम लागू करने का प्लान बना रहा है, लेकिन कई अन्य देश भी हैं, जिन्होंने एसी के तापमान को लेकर नियम लागू किए हुए हैं। इनमें अधिकतर पब्लिक बिल्डिंग के लिए हैं, जिनसे एनर्जी की बचत होती है।

इटली:
इटली में ऑपरेशन थर्मोस्टेट ने सार्वजिंग इमारतों या स्थानों जैसे कि मॉल, एयरपोर्ट और ट्रेन आदि में न्यूनतम AC तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, वहीं इनका पालन न करने पर जुर्माना लगाया जाता है।
Advertisement

स्पेन:
स्पेन में सार्वजनिक स्थानों पर एयर कंडीशनर को 27 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पर सेट करके चलाया जा सकता है। वहीं सर्दियों में एसी को 19 डिग्री से ज्यादा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, घरों के लिए सलाह दी जाती है, लेकिन उनके लिए कोई कानूनी नियम नहीं है।
Advertisement

ग्रीस:
ग्रीस में नेशनल एनर्जी सेविंग के तहत सार्वजनिक इमारतों और स्थानों पर एयर कंडीशनर को 27 डिग्री सेल्सियस से कम पर सेट नहीं किया जा सकता है।
Advertisement

जापान:
जापान में सरकार ने एयर कंडीशनर के लिए कोई अनिवार्य तापमान सेटिंग नहीं बनाई है। हालांकि, पर्यावरण मंत्रालय और कूल बिज कैंपेन एनर्जी की बचत के लिए एसी को 28 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने के लिए सिफारिश करते हैं।
Advertisement

चीन:
चीन में पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय सिफारिश करता है कि एयर कंडीशनर थर्मोस्टेट को गर्मियों में 26 डिग्री सेल्सियस से कम और सर्दियों में 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पर नहीं चलाना चाहिए।

सिंगापुर:
सिंगापुर में गो 25 कैंपेन घरों, ऑफिस और इमारतों से एयर कंडीशनर को 25 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पर चलाने का आग्रह करता है। सरकार इस पहल के तहत एनर्जी की बचत करना चाहती है और जलवायु संरक्षण चाहती है।

साउथ कोरिया:
साउथ कोरिया में खासतौर पर सियोल में एनर्जी पर सियोल मेट्रोपॉलिटन सरकार अध्यादेश के अनुसार गर्मी के महीनों जैसे कि जून से सितंबर के दौरान इमारतों में एसी को 26 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर चलाना चाहिए।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.