WhatsApp नहीं होगा बिना SIM के इस्तेमाल, सरकार के नए नियम पर काम हो गया शुरू, जानें क्या बदल जाएगा?

WhatsApp यूजर्स हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 12:15 IST
ख़ास बातें
  • सिम-बाइंडिंग प्रक्रिया में फोन नंबर से लिंक सिम कार्ड फोन में होना चाहिए।
  • सिम-बाइंडिंग प्रक्रिया में फोन नंबर से जुड़ा सिम हमेशा एक्टिव होना चाहिए।
  • एक्टिव सिम होने पर ही वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप सर्विस काम करेगी।

वॉट्सऐप से ऑडियो-वीडियो कॉलिंग हो सकती है।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp यूजर्स हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। वर्तमान में WhatsApp सिम बाइडिंग नियम का पालन करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस नए नियम के तहत फोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं होने पर WhatsApp काम नहीं कर पाएगा। मौजूदा नियम काफी सरल हैं, जिनके चलते साइबर फ्रॉड या फिशिंग अटैक की बहुत संभावना रहती है। सरकार ने इसी खामी को दूर करने और यूजर्स की सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है सिम-बाइंडिंग

सिम-बाइंडिंग प्रक्रिया में फोन नंबर से जुड़ा फिजिकल सिम कार्ड फोन में मौजूद रहना चाहिए और हमेशा एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद ही मैसेजिंग ऐप की सर्विस काम करेगी। अगर यूजर्स ने अपने फोन से सिम कार्ड बाहर निकाला या डिएक्टिवेट किया तो उस नंबर से जुड़े मैसेजिंग अकाउंट का उपयोग नहीं होगा। WhatsApp  मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स पर इसका गहरा असर होगा।

बीटा टेस्टिंग से हुआ खुलासा

WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म में नए नियम लागू करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट Android 2.26.8.6 बीटा वर्जन में नजर आया है। WABetaInfo ने Instagram पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वॉट्सऐप को कोड-बेस्ड प्रोसेस के जरिए सिम एक्टिवेशन को वेरिफाई करते हुए नजर आया है। इससे सुझाव मिलता है कि भारत में यूजर्स के लिए सिम वेलिडेशन जल्द ही अनिवार्य हो सकता है।

Advertisement

मौजूदा नियम क्या हैं?

वर्तमान में भारत में यूजर्स किसी भी फोन पर 6 डिजिट के कोड का इस्तेमाल करके वॉट्सऐप में लॉगिन कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें यह वेरिफाई करने की जरूरत नहीं है कि रजिस्टर्ड सिम कार्ड उस फोन में एक्टिव है या नहीं। शुरुआती लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम यह वेरिफाई नहीं करता है कि वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक सिम एक्टिव है या नहीं। इस सिस्टम से गलत इस्तेमाल की संभावना रहती है, खासतौर पर डिस्कनेक्ट होने या रिअसाइन फोन नंबरों से जुड़े मामलों में ज्यादा खतरा रहता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Sim Binding, SIM, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.