एयर कंडीशनर में टन का क्या होता है अर्थ, खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बात

भारत में गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है और लोगों को गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एयर कंडीशनर और कूलर का उपयोग करना होगा

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जून 2025 12:50 IST
ख़ास बातें
  • AC में टन का मतलब वजन से नहीं बल्कि कूलिंग कैपेसिटी से है।
  • 1 टन एयर कंडीशनर मतलब 12,000 BTU/घंटा है।
  • 600 स्क्वायर फीट तक के लिए 1 टन सही है

एयर कंडीशनर का उपयोग गर्मियों के मौसम में अधिक होता है।

Photo Credit: Unsplash/Jonny Clow

भारत में गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है और लोगों को गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एयर कंडीशनर और कूलर का उपयोग करना होगा। पिछले कुछ सालों से भारत में एसी का उपयोग काफी बढ़ गया है। अगर आप भी कूलर से AC में जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। आपने अक्सर सुना होगा कि एयर कंडीशनर टन का उपयोग किया जाता है। नया एसी खरीदने से पहले भी कमरे के साइज के आधार पर एसी 1 टन, 1.5 टन, 2 टन और उससे ज्यादा का होना चाहिए इस पर चर्चा होती है। अगर आपको नहीं पता कि एसी में टन का मतलब क्या होता है तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

AC में टन का मतलब वजन से नहीं बल्कि कूलिंग कैपेसिटी से है। इससे यह निर्धारित होने में मदद मिलती है कि किसी कमरे को बेहतर तरीके से ठंडा करने के लिए एयर कंडीशनर कितना पावरफुल है। कमरे के हिसाब से सही टन का चयन करना काफी जरूरी है। अगर टन बहुत कम है तो AC लगातार चलेगा और ठीक से ठंडा नहीं करेगा। अगर यह बहुत ज्यादा तो यह जल्दी ठंडा हो जाएगा लेकिन नमी ठीक से नहीं हटेगी, जिससे असुविधा और ज्यादा बिजली की खपत हो सकती है। 


Advertisement
AC में क्या है टन


1 टन एयर कंडीशनर मतलब 12,000 BTU/घंटा है। BTU का मतलब ब्रिटिश थर्मल यूनिट है। एक 1 टन एसी प्रति घंटे 12,000 BTU हीट निकाल सकता है। एक 2 टन AC प्रति घंटे 24,000 BTU निकालता है। जितना ज्यादा टन होगा यूनिट में उतनी ही ज्यादा कूलिंग पावर होगी। हालांकि,  ज्यादा टन हमेशा बेहतर नहीं होता। एसी का साइज बड़ा होने से ह्यूमिडिटी कंट्रोल खराब हो सकता है।

कमरे के साइज के हिसाब से कितना टन है बेहतर
Advertisement
600 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए 1 टन सही है। 600–900 स्क्वायर फीट तक के लिए 1.5 टन उचित है। 900–1,200 स्क्वायर फीट तक के लिए 2 टन उचित है। 1,200–1,500 स्क्वायर फीट तक के लिए 2.5 टन उचित है। 1,500–2,000 स्क्वायर फीट तक के लिए 3 टन उचित है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AC, What is Ton in AC, Ton in AC, Air Conditioner

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.