Kundli GPT : ज्‍योतिष की दुनिया में भी AI की एंट्री! भविष्‍य बताने आ गया चैटबॉट, ऐसे करता है काम

Kundli GPT : इसकी खासियत है कि यह प्‍लेटफॉर्म भी आपका भविष्‍य बताने से पहले आपका नाम, जन्‍मतिथि, जन्‍म का समय, स्‍थान जैसी जरूरी बातें पूछता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • कुंडली जीपीटी नाम से पेश हुआ एक चैटबॉट
  • भविष्‍य बताने के लिए करता है एआई का इस्‍तेमाल
  • नौकरी, शादी, पढ़ाई आदि की देता है जानकारी

कंपनी यह भी कहती है कि कुंडली जीपीटी एक एक्‍सपेरिमेंटल टूल है और इसका इस्‍तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Photo Credit: Print screen

तकनीक की दुनिया में Chat GPT (चैट जीपीटी) से ज्‍यादा चर्चा शायद ही इस साल किसी ने बटोरी होगी। एक चैटबॉट जहां आपके हर सवाल का जवाब मिल सकता है। उसी के नक्‍शे कदम पर तैयार हो गया है Kundli GPT (कुंडली जीपीटी)। यह भी एक एआई-पावर्ड चैटबॉट है, जो किसी व्‍यक्ति की कुंडली तैयार करने और उसका भविष्‍यफल बताने के लिए आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्‍तेमाल करता है। 

यानी जो काम अबतक ज्‍योतिष करते आए हैं और आपके ग्रहों-नक्षत्रों के आधार पर आपकी पढ़ाई से लेकर शादीशुदा जिंदगी, नौकरी, स्‍वास्‍थ्‍य आदि का आकलन करते हैं, वही काम Kundli GPT चुटकियों में करने का दावा करता है।  
Advertisement

Kundli GPT की खासियत है कि यह प्‍लेटफॉर्म भी आपका भविष्‍य बताने से पहले आपका नाम, जन्‍मतिथि, जन्‍म का समय, स्‍थान जैसी जरूरी बातें पूछता है। फ‍िर एआई की मदद से आपकी कुंडली तैयार कर देता है। उसके बाद आप शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, नौकरी और वैवाहिक जीवन से जुड़े अहम सवालों के जवाब कुंंडली जीपीटी से जान सकते हैं। 

कुंडली जीपीटी की वेबसाइट लिखती है कि अगर आप अपने करियर और पेशेवर जीवन के बारे में उत्सुक हैं, तो हमारा चैटबॉट आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर संभावित अवसरों और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है। अगर आप शादी और पारिवारिक जीवन के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारा चैटबॉट संभावित बाधाओं को दूर करने या सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाने के बारे में भविष्यवाणियां और सलाह दे सकता है। 
Advertisement

कंपनी यह भी कहती है कि कुंडली जीपीटी एक एक्‍सपेरिमेंटल टूल है और इसका इस्‍तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। चैटबॉट जो जानकारी देता है, वह सिर्फ जनरल इन्‍फर्मेशन के लिए है। gadgets360 Hindi ने जब कुंडली जीपीटी की वेबसाइट kundligpt.com को एक्‍सप्‍लोर किया, तो हमें यह उतनी उम्‍दा तरीके से तैयार नहीं लगी। हम बार-बार दूसरे वेब पेजों पर रीडायरेक्‍ट हो रहे थे। वेबसाइट पर ज्‍यादा ट्रैफ‍िकक होने के कारण हमें सवालों के जवाब भी नहीं मिले और ई-मेल आईडी मांगी गई। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.