ChatGPT क्या है? कैसे किया जाता है इस्तेमाल? Google को क्या कर देगा रिप्लेस

ChatGPT इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने ब्राउजर पर chat.openai.com/ खोलना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 15:23 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT को सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ने डेवलप किया है
  • यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट है
  • केवल वेब पर मुफ्त में उपलब्ध है यह AI चैटबॉट

ChatGPT वर्तमान में केवल वेब पर उपलब्ध है।

ChatGPT: ऐसा प्रतीत होता है कि पॉपुलर सर्च इंजन Google पर अपनी समस्याओं या मन की बात पूछने या जानने का तरीका अब पुराना होने वाला है, क्योंकि सर्च इंजन भी समय के साथ बेहद एडवांस हो रहे हैं। उभरती टेक्नोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI की लेटेस्ट इनोवेशन - ChatGPT (What is ChatGPT) चैटबॉट है। इसे 30 नवंबर को मुफ्त पब्लिक टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। चैटबॉट एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है जिसे यूजर्स की क्वेरी के आधार पर मानव जैसी बातचीत की नकल करने के लिए डिजाइन किया गया है। यदि आपने भी इस दिलचस्प चैटबॉट के बारे में सुना है और आपके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
 

ChatGPT क्या है? (What is ChatGPT?)

ChatGPT: जैसा कि हमने बताया, ChatGPT को सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ने डेवलप किया है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट है, जिसे 30 नवंबर को मुफ्त पब्लिक टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। चैटबॉट आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब ऐसे देता है, मानों आपने उस प्रश्न को किसी इंसान से पूछा हो। यह एक तरह से वैसे ही काम करता है, जैसे Google Assistant या Amazon Alexa काम करते हैं, फर्क इतना है कि आप इसमें अपनी सवालों को लिखकर पूछते हैं।
ChatGPT: OpenAI के सह-संस्थापक और सीईओ सैम ऑल्टमैन के अनुसार, चैटजीपीटी को पेश करने के एक हफ्ते के भीतर, एक मिलियन से अधिक यूजर्स ने टूल से बात की थी। इस चैटबॉट को बनाने वाली OpenAI, एक रिसर्च और डेवलपमेंट फर्म है, जिसकी स्थापना 2015 में सिलिकॉन वैली के निवेशक सैम ऑल्टमैन और अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में की गई थी और इसने पूंजीपति पीटर थिएल सहित कई अन्य लोगों की फंडिंग शामिल है।
 

OpenAI कैसे काम करता है? (How OpenAI works?)

ChatGPT: ओपनएआई का कहना है कि उनका चैटजीपीटी मॉडल, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग फ्रॉम ह्यूमन फीडबैक (RLHF) नाम की मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करके डेवलप किया गया है। यह पूछे गए सवाल को सिम्युलेट कर सकता है और निरंतर चलने वाली प्रश्नों का उत्तर देने में भी सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह गलतियों को स्वीकार कर सकता है, गलत सवालों को चुनौती दे सकता है और अनुचित अनुरोधों को अस्वीकार कर सकता है।
 

ChatGPT किस तरह के कामों के लिए इस्तेमाल हो सकता है? (What could it be used for?)

ChatGPT जैसे टूल का इस्तेमाल वास्तविक दुनिया के काम जैसे डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन कंटेंट बनाने, ग्राहक सेवा प्रश्नों का उत्तर देने या जैसा कि कुछ यूजर्स ने पाया है, यह कोड को डिबग करने जैसे जटिल कामों में भी यूजर्स की मदद कर सकता है। इंसानों से बातचीत करने की शैली की नकल करते हुए बॉट कई तरह के सवालों का जवाब दे सकता है और यूजर्स की कई तरह के कामों को आसान बनाने में मदद कर सकता है।
Advertisement
 

ChatGPT को कैसे इस्तेमाल करे? (How to use ChatGPT?)

  • ChatGPT इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने ब्राउजर पर chat.openai.com/ खोलें।
  • अब अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर के साथ साइनअप या लॉगइन करें।
  • लॉगइन के बाद मेन विंडो खुलेगी। यहां आपको एक सर्च बार दिखाई देगा।
  • यहां आप अपने सवाल लिखकर भेज सकते हैं।
  • सवाल भेजने के बाद ChatGPT कुछ सेकंड के अंदर आपको उसका उत्तर देगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ChatGPT, chatgpt ai, chatgpt viral, How to Use ChatGPT
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.