418 km रेंज वाली Volvo XC40 Recharge इलेक्ट्रिक कार की कीमत लीक

नई Volvo XC40 Recharge में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप से लैस पावरट्रेन 408 bhp की मैक्सिमम पावर और 660 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 12:24 IST
ख़ास बातें
  • 0-100 kmph की स्पीड 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है Volvo XC40 Recharge
  • इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है
  • 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च हो सकती है कार

Volvo XC40 Recharge 0-100 kmph की स्पीड 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है

Volvo ने पिछले साल मार्च में XC40 Recharge इलेक्ट्रिक कार को भारत में पेश किया था और जून में इसकी बुकिंग शुरू किए जाने का वादा किया था। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कहा था कि इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2021 से शुरू होगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और अभी तक इलेक्ट्रिक SUV कार की बुकिंग और डिलिवरी को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अब XC40 Recharge की कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लीक हुई है।

ऑटोमोटिव खबरों पर फोकस करने वाली वेबसाइट Rushlane ने Volvo की आधिकारिक वेबसाइट पर XC40 Recharge की कीमत देखी है। वेबसाइट द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इस इलेक्ट्रिक कार की भारत में कीमत 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी और यह भारत में Completely Built Unit (CBU) के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। हमने पाया कि कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से कीमत की जानकारी को हटा दिया है। हालांकि, कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स को विस्तार से लिस्ट किया गया है।
 

Photo Credit: Rushlane


नई Volvo XC40 Recharge में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप से लैस पावरट्रेन 408 bhp की मैक्सिमम पावर और 660 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 75kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। पूरे सेटअप की बदौलत कंपनी के दावे अनुसार यह इलेक्ट्रिक कार 180 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि कार 0-100 kmph की स्पीड 4.9 सेकंड में पकड़ेगी। कार सिंगल चार्ज में 418 km की रेंज दे सकती है।

XC40 Recharge में अंदर वर्टिकल रूप में फिट किया गया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट डिस्प्ले Android पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और ‘Volvo On Call' नाम की कंपनी की इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कंपनी के अनुसार, इस सिस्टम को ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स के जरिए समय-समय पर अपग्रेड किया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार में फ्रंट और बैक पर हीटेड सीट्स, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, लेन असिस्ट और एमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Volvo, Volvo Car India, electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.