Volkswagen ने पेश की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 588 किलोमीटर

कार निर्माता कंपनी Volkswagen (फोक्सवैगन) ने शंघाई में चल रहे ऑटो शो में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार दिखाई हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 19:43 IST
ख़ास बातें
  • Volkswagen ID.6 को X और Crozz मॉडल में पेश किया गया है
  • छह और सात सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी विक्लपों में आती है ID.6
  • 302Hp की मैक्स पावर और 588Km की पीक रेंज दे सकती है नई इलेक्ट्रिक SUV

Volkswagen ID.6 की टॉप ट्रिम सिंगल चार्ज में 588 किलोमीटर चल सकता है

शंघाई में चल रहे ऑटो शो (Shanghai Auto Show 2021) में प्रसिद्ध कार निर्माता Volkswagen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUVs) ID.6 को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसका एक वेरिएंट X है और दूसरा Crozz है। नई इलेक्ट्रिक कार छह और सात सीटर एसयूवी के विकल्पों में उपलब्ध होगी और फिलहाल केवल चीन के लिए घोषित की गई हैं। कंपनी का कहना है कि इन कार को बेहतरीन आराम और सेमी-ऑटोमेटिक ड्राइविंग के लिए डिज़ाइन किया गया है।

कार निर्माता कंपनी Volkswagen (फोक्सवैगन) ने शंघाई में चल रहे ऑटो शो में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार दिखाई हैं। इनका नाम ID.6 X और ID.6 Crozz है। नई इलेक्ट्रिक कार मौजूदा ID.4 का अपग्रेड होगी। कंपनी का कहना है कि इन कार को चीन में बनाया जाएगा, जिसके लिए कंपनी ने चीन की ऑटोमेकर कंपनी FAW के साथ साझेदारी की है। ये दोनों कंपनियां मिलकर ID.6 Crozz बनाएगी और ID.6 X को चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी SAIC के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा।

ID.6 Crozz और ID.6 X बाहर से दिखने में कुछ छोटे बदलावों के साथ लगभग एक समान है। दोनों वेरिएंट को एक-दूसरे से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने थोड़ी अलग हेडलैंप, टेललाइट और बंपर का इस्तेमाल किया है। Volkswagen ID.6 X और ID.6 Crozz को MEB आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जो खास इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। Skoda और Audi की कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां इसी आर्किटेक्चर पर बनी हैं। 

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Volkswagen का दावा है कि ID.6 की सिंगल ट्रिम मोटर 177Hp मैक्स पावर जनरेट कर सकती है। इसका एक डुअल-मोटर ट्रिम भी होगा, जो 302Hp की मैक्स पावर जनरेट करेगा। दोनों 0 से 100KM की रफ्तार क्रमश: 9.3 सेकंड और 6.6 सेकंड में पकड़ सकते हैं। बैटरी के मामले में भी दो विकल्प मिलेंगे। पहला विकल्प 58kWh बैटरी पैक और दूसरा 77kWh बैटरी पैक। दोनों में क्रमश: 436Km और 588Km रेंज मिलने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.